Mumbai News: समुद्र का सीना चीरकर बनेगी सड़क, जानें कितनी होगी लागत और कितना समय लगेगा?
Mumbai News: मुंबईवासियों को रोजमर्रा के सफर में ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाना महराष्ट्र सरकार की बड़ी चुनौती है। सरकार इसके लिए सड़कों और वैकल्पिक मार्गों और परिवहन सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रही है। मेट्रो नेटवर्क के विस्तार, सार्वजनिक परिवहन को सुगम बनाने के लिए कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। अब वर्सोवा से दहिसर तक कोस्टल रोड बनाने के लिए भी औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
समुद्र पर बनने वाली यह सड़क पर्यटकों के लिए भी खास आकर्षण होगी। शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धियों की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है। इस सड़क के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Mumbai News: रोजमर्रा का सफर होगा आसान
मुंबईकरों के रोजमर्रा के सफर को और सुगम बनाने के लिए यह सड़क परियोजना शुरू की जा रही है। वर्सोवा से दहिसर तक 22 किलोमीटर लंबी कोस्टल रोड बनाई जाएगी। इस रोड के पूरा होने के बाद शहर के पश्चिमी उपनगरों में यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। एक घंटे में पूरा होने वाला सफर कुछ ही मिनट में हो जाएगा। साथ ही, यह कोस्टल रोड शहर की कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई के लोगों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, कोस्टल रोड और मेट्रो के बाद अब 70km का बनेगा टनल
Versova Dahisar Coastal Road पर्यटकों के लिए भी आकर्षण
- मुंबई नगर निगम ने बताया कि यह सड़क कई अन्य सड़कों से भी जुड़ी होगी। इससे यातायात का दबाव घटेगा और यात्रियों को तेज और सुरक्षित सफर का विकल्प मिलेगा।
- बीएमसी ने इस परियोजना को अमली जामा पहनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके लिए तकरीबन 350 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबई लोकल में बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा महंगा, रेलवे ने वसूले 121 करोड़ रुपये
- निगम ने इस परियोजना के लिए एक सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
Mumbai News: 6 चरणों में पूरी होगी यह कोस्टल रोड
मरीन ड्राइव से वर्ली तक की कोस्टल रोड का काम पूरा हो चुका है। अब बीएमसी वर्सोवा-दहिसर सेक्शन पर फोकस कर रहा है। बीएमसी ने बताया कि इस परियोजना को 6 चरणों में पूरा करने की योजना है। इसकी अनुमानित लागत 16,621 करोड़ रुपये बताई गई है। सड़क का कुछ हिस्सा डबल एलिवेटेड रोड के रूप में तो कुछ हिस्सा खाड़ी के नीचे सुरंग के रूप में बनाया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य मुंबई के पश्चिमी तटीय इलाकों में यातायात के दबाव को कम करना है। इस कोस्टल रोड को अगले चरण में गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड से जोड़ा जाएगा। इससे पश्चिमी और पूर्वी एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव घटेगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो ने कल्याण-बदलापुर रूट पर किया कमाल, 90 मिनट में किए 9 गर्डर इंस्टॉल












Click it and Unblock the Notifications