Mumbai Metro: मुंबईकरों के लिए आ गई बहुत बड़ी खुशखबरी, मेट्रो के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार
Mumbai Metro: मुंबईकरों के लिए मेट्रो सेवाएं एक बड़ी राहत बन गया है। लोकल की भीड़ और सड़क पर लगने वाले लंबे जाम की तुलना में मेट्रो सुविधाजनक और आरामदेह विकल्प बन गया है। अब यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेट्रो प्रशासन ने पीक आवर्स में ट्रेन की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे अब लोगों को कामकाजी घंटे में ट्रेन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी 6 से 7 मिनट की होती है। मेट्रो प्रशासन की योजना है कि अब हर 4 मिनट पर यात्रियों को ट्रेन मिले।
मुंबई मेट्रो रेल प्रशासन ने रोजाना लाखों यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को अब पीक ऑवर में ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि हर 4 मिनट पर एक ट्रेन उपलब्ध होगी। इस नई पहल से मेट्रो का सफर अब और भी आरामदेह हो जाएगा।

Mumbai Metro होगी और भी सुविधाजनक
⦁ पीक ऑवर में हर 4 मिनट पर यात्रियों को ट्रेन मिलेगी, इससे इंतजार का समय कम होगा। शुरुआत में इसे कुछ रूट पर प्रयोग किया जाएगा और उसके बाद इसे सभी रूट के लिए लागू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: CR ने 15 दिनों के मेगा ब्लॉक का किया ऐलान, ये रही प्रभावित रूट, ट्रेनों, स्टेशनों की List
⦁ फिलहाल, फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का फायदा यात्रियों को मेट्रो लाइन-1 (वर्सोवा-घाटकोपर) और लाइन-2A व 7 (अंधेरी-दहिसर तथा दहिसर-गुंडावली) पर सबसे ज्यादा मिलेगा। आगे चलकर बाकी नई लाइनों पर भी यह व्यवस्था लागू करने की योजना है।
⦁ पीक आवर्स में मेट्रो ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ने से भीड़ पर नियंत्रण करना आसान होगा और प्लेटफॉर्म पर भी भीड़ मैनेजमेंट आसान रहेगा।
⦁ मेट्रो ट्रेन QR कोड और मोबाइल टिकटिंग की सुविधा भी तेज़ी से बढ़ाई जा रही है, ताकि लोगों के लिए सफर सुविधाजनक रहे।
Mumbai Metro लोगों के लिए बन रहा लोकप्रिय विकल्प
आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई मेट्रो का उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जहां पिछले साल रोज़ाना औसतन 5.5 लाख यात्री मेट्रो से सफर करते थे, वहीं इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 7 लाख से ज्यादा हो गया है। मेट्रो प्रशासन का मानना है कि नई सुविधा लागू होने के बाद यह संख्या और तेजी से बढ़ेगी। ट्रैफिक और भीड़भाड़ से परेशान लोगों को अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट में एक भरोसेमंद विकल्प मिलेगा। हर 4 मिनट पर ट्रेन मिलने से मेट्रो का सफर न सिर्फ तेज़ होगा बल्कि आरामदायक और पर्यावरण हितैषी भी साबित होगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: खुशखबरी, इस रूट पर शुरू हो रही 20 नई लोकल ट्रेनें, जानें तारीख और स्टेशन












Click it and Unblock the Notifications