Mumbai News: ठाणे-मीरा रोड जैसे इलाके में घरों की कीमत हुई रॉकेट, मुंबई मेट्रो ने बदली रियल स्टेट की सूरत
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। अब मेट्रो की कनेक्टिविटी शहर के बाहरी हिस्सों तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र सरकार ने कहा भी है कि भविष्य में मेट्रो शहरवासियों के लिए लाइफलाइन साबित होगी। मेट्रो नेटवर्क का यह विस्तार पूरे मुंबई महानगरीय क्षेत्र (MMR) में रियल एस्टेट की दिशा बदलने वाला भी साबित हो रहा है। नई मेट्रो लाइनों के शुरू होने और कनेक्टिविटी के विस्तार ने घर खरीदने वालों की सोच और प्राथमिकता को प्रभावित किया है।
मुंबई में रियल स्टेट से जुड़े निवेशकों और एक्सपर्ट्स का कहना है कि मेट्रो की वजह से घरों की खरीद के निवेश पैटर्न पर सीधा प्रभाव नजर आ रहा है। आज घर खरीदने का फैसला ले रहे लोगों की प्राथमिकता में मेट्रो कनेक्टिविटी एक जरूरी मुद्दा है।

Mumbai Metro ने बदल दी रियल स्टेट की सूरत
मेट्रो ने मुंबई की भौगोलिक सीमाओं और उससे जुड़ी धारणा को भी पूरी तरह से बदल दिया है। पहले ठाणे, मीरा रोड समेत कई इलाकों को मुख्य शहर से बहुत दूर कहा जाता था। अब ये इलाके भी प्रमुख रोजगार केंद्रों से बेहद आसानी से जुड़ चुके हैं। इसके कारण कई उभरते सबअर्ब तेजी से रियल एस्टेट हॉटस्पॉट बन रहे हैं। डेवलपर्स भी इन इलाकों में नई परियोजनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। खरीदारों और निवेशकों दोनों की मांग लगातार बढ़ रही है।
कुल मिलाकर, मुंबई मेट्रो का विस्तार शहर के भीतर यात्रा को सरल बना रहा है। साथ ही, रियल स्टेट बाजार की दिशा भी तय कर रहा है। आने वाले वर्षों में जैसे-जैसे नई मेट्रो लाइनें शुरू होंगी, मुंबई मेट्रो रीजन (MMR) के और भी उपनगरीय इलाकों में प्रॉपर्टी की मांग और कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: प्रभादेवी पुल प्रोजेक्ट का काम फिर अटका, 47 करोड़ रुपयों की वजह से रुका कंस्ट्रक्शन
Mumbai Metro की कुछ लाइन बना रही नए रिकॉर्ड
- एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बदलाव की सबसे बड़ी मिसाल मेट्रो लाइन 2A और 7 का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन है।
- दहिसर (ईस्ट और वेस्ट) से DN नगर और फिर गुंडावली तक फैला यह एलिवेटेड कॉरिडोर सिर्फ 39 महीनों में 200 मिलियन से अधिक पैसेंजर यात्राएं दर्ज कर चुका है।
- लगभग 3 लाख की औसत रोजाना सवारी यह साबित करती है कि मेट्रो ने मुंबईकरों की रोजमर्रा की आवाजाही को पूरी तरह बदल दिया है।
इन रूट्स के आने से अंधेरी, बीकेसी और दक्षिण मुंबई में काम करने वाले हजारों प्रोफेशनल्स का सफर काफी कम हुआ है। जहां पहले लोग सेंट्रल लोकेशंस में महंगे किराए पर रहने को मजबूर थे, वहीं अब तेज और सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी ने उन्हें उपनगरीय इलाकों में अच्छे घर कम कीमत पर मिल रहे हैं। कम यात्रा समय और किफायती विकल्पों ने लोगों को दहिसर, ओशिवारा, बोरीवली, कांदिवली और मालाड जैसे इलाकों में शिफ्ट होने के लिए प्रेरित किया है।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: कॉलेज में नमाज पढ़ने के वीडियो पर भारी बवाल, विवाद बढ़ने पर मुस्लिम छात्रों ने मांगी माफी












Click it and Unblock the Notifications