Mumbai News: कॉलेज में नमाज पढ़ने के वीडियो पर भारी बवाल, विवाद बढ़ने पर मुस्लिम छात्रों ने मांगी माफी
Mumbai News: मुंबई के उपनगरीय इलाके कल्याण के एक कॉलेज में छात्रों के परिसर में नमाज़ पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो आइडियल कॉलेज का है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वीएचपी और बजरंग दल के कुछ सदस्य कॉलेज में पहुंच गए थे। इसके बाद जमकर हंगामा और बवाल हुआ। पुलिस को बीच-बचाव के लिए उतरना पड़ा। मामला बढ़ने के बाद मुस्लिम स्टूडेंट्स ने माफी मांग ली है और कॉलेज प्रशासन ने भी कार्रवाई की बात कही है।
बताया जा रहा है कि फॉर्मेसी विभाग के कुछ स्टूडेंट्स कॉलेज कैंपस में ही नमाज पढ़ रहे थे। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई। स्थानीय पुलिस के साथ कुछ दक्षिणपंथी संगठन भी कॉलेज पहुंच गए।

Mumbai News: पुलिस ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया
कॉलेज में तनाव की स्थिति बनती देखकर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बताया कि किसी भी तरह की हिंसा की घटना नहीं हुई और मामला शांत कर दिया गया। पुलिस ने सभी पक्षों को बुलाकर मामला शांत कराया। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस से अनुरोध किया कि कैंपस के अंदर का मामला है। प्रशासन इस पर उचित कार्रवाई करेगा।
नमाज पढ़ने वाले छात्रों को बुलाकर उनसे बातचीत की गई है। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद छात्रों ने माफी मांग ली, जिसके बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Mumbai news: धारावी में लगी भयावह आग, हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सर्विस हुईं प्रभावित
कॉलेज प्रशासन ने दी हिदायत
कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को हिदायत दी है कि भविष्य में कैंपस परिसर का इस्तेमाल किसी भी तरह की गैर-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए नहीं होना चाहिए। कॉलेज प्रशासन ने इस बात पर जोर दिया कि शैक्षणिक वातावरण में अनुशासन और संस्थागत नियमों का पालन करना सभी स्टूडेंट्स के लिए जरूरी है। इसके अलावा, यह भी ताकीद की गई है कि भविष्य में किसी तरह की धार्मिक गतिविधियां कैंपस के अंदर नहीं की जाए।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई से बेंगलुरु के रास्ते में अब नहीं मिलेगा ट्रैफिक जाम, इस दिन खुलेगा मुथा नदी पर बना पुल












Click it and Unblock the Notifications