Mumbai Metro के इस रूट पर दिसंबर से दौड़ेगी ट्रेन, इन इलाके में रहनेवाले यात्रियों को होगा फायदा!
Mumbai Metro: मुंबई के बड़े हिस्से तक अब मेट्रो पहुंच चुकी है और कई रूट पर तेजी से निर्माण कार्य भी चल रहा है। मेट्रो लाइन 4 के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मुंबई मेट्रो लाइन 4 (वडाला से ठाणे-कासरवडवली) परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। माना जा रहा है कि इसी साल दिसंबर में इस रूट के 4 स्टेशन पर परिचालन शुरू हो जाएगा। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने हाल ही में बॉंधुप स्थित सोनापुर लिंक रोड जंक्शन पर 56 मीटर लंबा और 450 टन वजनी स्टील स्पैन सफलतापूर्वक स्थापित किया है।
मुंबई मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो लाइन 4 का निर्माण अब लगभग 85% पूरा हो चुका है। मेट्रो के निर्माण का यह काम तय समयसीमा के अनुसार तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस लाइन के तीन चरणों में से पहला चरण (गायमुख से काडबरी जंक्शन) अप्रैल 2026 तक पूरा हो जाएगा। इस रूट के चार स्टेशन दिसंबर 2025 से ही चालू किए जा सकते हैं। इससे यात्रियों को इस साल के अंत तक मेट्रो सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Mumbai Metro के लाइन 4 पर चल रहा तेजी से काम
- दूसरा चरण (काडबरी से गांधीनगर) अक्टूबर 2026 तक तैयार होने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि तीसरा और अंतिम चरण (गांधीनगर से वडाला) अक्टूबर 2027 तक पूरा किया जाएगा।
- परियोजना पूरी होने के बाद यह लाइन मुंबई की सबसे व्यस्त पूर्व-पश्चिम कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: टाटा पावर ठाणे-नवी मुंबई समेत इन इलाकों के लिए लेकर आया बड़ी सुविधा, आम लोगों को मिलेगी राहत!
- लाइन 4 के तहत कुल 32 स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जो ठाणे, मुलुंड, घाटकोपर, चेंबूर और वडाला जैसे इलाकों को जोड़ेंगे।
- इस लाइन से यात्रियों को न केवल यात्रा का समय कम लगेगा बल्कि ट्रैफिक जाम से भी बड़ी राहत मिलेगी।
Mumbai के यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी होगी पहले से बेहतर
विशेषज्ञों का कहना है कि यह मेट्रो रूट मुंबई के पूर्वी उपनगरों में विकास का नया अध्याय खोलेगा। मेट्रो लाइन 2A और 7 की तरह, लाइन 4 भी शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को मजबूत बनाएगी। अब लोकल, टैक्सी के अलावा मेट्रो का सुविधाजनक विकल्प भी लोगों के पास होगा। एमएमआरडीए (MMRDA) ने बताया कि मेट्रो के निर्माण कार्य में सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सभी मानकों का पालन करते हुए काम दिन-रात चल रहा है। उम्मीद है कि निर्धारित समय में सभी तीनों फेज पूरे हो जाएंगे। मुंबईकरों को जल्द ही तेज, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा का तोहफा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: फिर खून से रंगी मुंबई की पटरियां, कर्मचारियों ने क्यों की हड़ताल, कैसे से कट गए यात्री?












Click it and Unblock the Notifications