Mumbai News: ठाणे-नवी मुंबई के लोगों के लिए बड़ी गुड न्यूज, टाटा कंपनी देने वाली है राहत!
Mumbai News: मुंबई निवासियों को बिजली कंपनियों से मिलने वाली सुविधा अब कई और शहरों में शुरू होने वाली है। मुंबई की तर्ज पर अब ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नाशिक, संभाजीनगर और गोवा के उपभोक्ताओं को भी बिजली वितरण कंपनियों में से अपनी पसंद का विकल्प चुनने की सुविधा मिलेगी। इस नई व्यवस्था में एक ही क्षेत्र में एक से अधिक बिजली कंपनियां बिजली सप्लाई कर सकेंगी। इससे आम ग्राहकों के पास बेहतर सेवा और प्रतिस्पर्धी दरों के बीच अपनी पसंद का विकल्प चुनने की सुविधा होगी।
इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए टाटा पावर ने ठाणे और नवी मुंबई में पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया है। कंपनी के सीईओ और एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा ने बताया कि आवश्यक कानूनी और नीतिगत संशोधनों के बाद यह सेवा शुरू की जाएगी।

Mumbai News: टाटा कंपनी ने लाइसेंस के लिए दिया आवेदन
- कंपनी के सीईओ और एमडी ने बताया, 'हमने पहले ही लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इस प्रक्रिया में समय लगता है और यह कई विभागों से होकर गुजरती है। जरूरत पड़ने पर नया बिजली संयंत्र भी स्थापित किया जा सकता है।'
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: फिर खून से रंगी मुंबई की पटरियां, कर्मचारियों ने क्यों की हड़ताल, कैसे से कट गए यात्री?
- इस व्यवस्था में किसी एक इलाके में महावितरण, टाटा पावर, अडाणी इलेक्ट्रिसिटी या टोरेंट पावर जैसी एक से अधिक कंपनियां उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया करा सकती हैं।
- ग्राहक अपनी जरूरत, सर्विस क्वालिटी और बिलिंग दरों को ध्यान में रखकर अपनी पसंद की बिजली कंपनी चुन सकेंगे। इससे बिजली वितरण में मोनोपॉली खत्म होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलेगी।
Mumbai के अलावा बाकी शहरों के लोगों को भी मिलेगी सुविधा
अडाणी इलेक्ट्रिसिटी ने भी कई इलाकों में पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। भिवंडी में पहले से ही टोरेंट पावर जैसी निजी कंपनी बिजली की सप्लाई कर रही है। मुंबई में पहले से ही कई कंपनियां समानांतर रूप से बिजली सेवा दे रही हैं। अब यही मॉडल महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा। यह पहल न केवल बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों को मजबूत करेगी, बल्कि सेक्टर में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भी लेकर आएगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: स्मृति मंधाना, जेमिमा और राधा यादव पर करोड़ों की बारिश! महाराष्ट्र सरकार ने ऐसे जीता फैंस का दिल












Click it and Unblock the Notifications