Mumbai local train: फिर खून से रंगी मुंबई की पटरियां, कर्मचारियों ने क्‍यों की हड़ताल, कैसे कट गए यात्री?

Mumbai local train: मुंबई में 6 नवंबर 2025 गुरुवार शाम छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर हुई घटना ने यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गुरुवार शाम को CSMT पर रेलवे कर्मचारियों ने अचानक हड़ताल कर दी, जिससे मुंबई लोकल सेवाएं ठप पड़ गईं। इसी बीच पटरी पर दोयात्रियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, वहीं कुछ यात्री घायल हो गए हैं।

इस घटना ने एक बार फिर मुंब्रा में जून 2025 की दुर्घटना की याद दिला दी, जब पांच यात्रियों की मौत हुई थी और नौ घायल हुए थे। जानिए आखिर कैसे ट्रेन से कट गए यात्री?

mmbai locall trian

आखिर कैसे ट्रेन से कट गए यात्री?

बता दें गुरुवार की घटना तब हुई जब सेट्रल रेलवे के कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलन के कारण लोकल सेवाएं कब बहाल होंगी, इस बारे में कोई जानकारी न होने से कुछ यात्री पटरियों से होकर गुजरने लगे। इसी दौरान सैंडहर्स्ट रोड पर लोकल ट्रेन की चपेट में तीन यात्री आ गए और उनकी मौत हो गई। वहीं पटरी के पास मौजूद कई यात्री ट्रेन से बचने के लिए इधर-उधर भागे जिसमें वो घायल हो गए।

दो यात्रियों की हुई मौत, 5 लोग हुए जख्‍मी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रेन से कट कर मरने वालों में 19 वर्षीय हेली मोहमाया और एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। जे.जे. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन अन्य यात्री घायल भी हुए।घायलों में से कैफ चोगले (22) और हाफिजा चोगले (62) ने इलाज से मना कर दिया, जबकि खुशबू मोहमाया (45) का इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, एक अन्य यात्री का कंधा उखड़ गया और सिर में गंभीर चोट आई, लेकिन उसकी हालत स्थिर है।

हड़ताल थी तो क्‍यों पटरियों पर दौड़ती रही लोकल ट्रेन?

बता दें गुरुवार की शाम आंदोलनकारियों ने रेलवे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और शाम 5 बजे तक बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी इसमें शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने ये आंदोलन अचानक किया था और सूचना ना होने की वजह से ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर अपनी स्‍पीड से स्‍टेशन पर पहुंची थी उन्होंने मोटरमैन और लोकल प्रबंधकों के कार्यालयों के बाहर खड़े होकर नारेबाजी की और उन्हें अंदर बंद कर दिया, जिससे वे बाहर नहीं निकल सके। इस स्थिति के कारण लोकल सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। शाम के समय घर लौटने वाले यात्रियों की सीएसएमटी सहित अन्य सभी स्टेशनों पर भारी भीड़ जमा हो गई।

क्‍यों अचानक कर्मचारियों ने की हड़ताल?

यह आंदोलन मुंब्रा दुर्घटना से जुड़ा है। उस दुर्घटना के सिलसिले में ठाणे रेलवे पुलिस ने मध्य रेलवे के वरिष्ठ विभागीय अभियंता समर यादव और सहायक विभागीय अभियंता विशाल डोलस के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। इस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार दोपहर 3 बजे से सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (सीआरएमएस) ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्निल नीला ने बताया, "गलत रिपोर्ट के आधार पर मध्य रेलवे के दो इंजीनियरों के खिलाफ ठाणे रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने सीएसएमटी में आंदोलन किया। हमने आंदोलनकारियों को यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न होने देने की हिदायत दी थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+