मुंबई कोविड वैक्सीन घोटाला: टीके के बजाए लगाया गया Saline Water, टोपे बोले- करवाएंगे एंटीबॉडी जांच
मुंबई, 29 जून । महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को कहा कि अब तक की गई जांच में पता चला है कि मुंबई में वैक्सीन घोटाले के पीड़ितों को सलाइन वॉटर दिया गया था। उन्होंने कहा कि बीएमसी एंटीबॉडी के लिए सभी पीड़ितों की जांच करेगी और अगर यह पाया जाता है कि उन्हें फिर से टीकाकरण की आवश्यकता है तो केंद्र को हम लिखेंगे।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को कहा कि मुंबई में वैक्सीन घोटाले के सभी पीड़ितों का एंटीबॉडी परीक्षण किया जाएगा और राज्य द्वारा भारत सरकार को लिखे जाने के बाद उन्हें कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को अब तक की जांच के अनुसार लगता है कि उन्हें सलाइन वॉटर दिया गया है।
मुंबई में कुल 2,040 लोग टीकाकरण घोटाले का शिकार हुए
बता दें मुंबई में वैक्सीन रैकेट का पता तब चला जब कांदिवली इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों ने दावा किया कि वे एक विस्तृत "टीकाकरण घोटाले" के शिकार थे, जिसमें उन्हें नकली कोविड -19 डोज दिए गए थे। हालांकि लोगों ने कहा उन्हें कोई लक्षण या दुष्प्रभाव भी नहीं हुआ। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, मुंबई में कुल 2,040 लोग टीकाकरण घोटाले का शिकार हुए हैं।
लोगों का एंटीबॉडी परीक्षण करेगी
"महाराष्ट्र सरकार जुलाई के पहले सप्ताह में उन सभी लोगों का एंटीबॉडी परीक्षण करेगी, जिन्हें गिरोह द्वारा टीका लगाया गया था। परीक्षण के बाद, राज्य केंद्र सरकार, आईसीएमआर को इसके बारे में सूचित करेगा और सुनिश्चित करेगा कि सभी का टीकाकरण हो।
सभी को पहली खुराक का प्रमाण पत्र मिल गया है
मंत्री ने कहा, "सभी को पहली खुराक का प्रमाण पत्र मिल गया है, हालांकि, जांच में कहा गया है कि पीड़ितों को सलाइन वॉटर दिया गया था। आरोपी गिरोह ने दूसरे राज्य से वैक्सीन की बोतलें खरीदीं और उनमें सलाइन वॉटर नी से भर दिया। लोगों को टीके के नाम पर सलाइन वॉटर दिया गया। राजेश टोपे ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपियों ने "97 बैच की खाली कोविशील्ड वैक्सीन की बोतलें खरीदीं, जिन्हें गुजरात भेजा गया था" और वैक्सीन अभियान को अंजाम देने के लिए उन्हें खारे पानी से भर दिया।
जुलाई के पहले सप्ताह में एंटी-बॉडी परीक्षण किए जाएंगे
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा "घोटाले के पीड़ितों के टीकाकरण के बारे में, वर्तमान में टीकाकरण के बाद का सामान्य विवरण एकत्र किया जा रहा है। सामान्य तौर पर, टीकाकरण के 28-30 दिनों के बाद एंटीबॉडी विकसित हो जाती हैं, इसलिए जुलाई के पहले सप्ताह में एंटी-बॉडी परीक्षण किए जाएंगे और उसके बाद, यदि यह पाया जाता है कि उन्हें वैक्सीन की आवश्यकता है, तो हम उनकी दोनों खुराक की व्यवस्था करने के लिए केंद्र से संपर्क करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications