Mumbai BEST Bus Strike Today: 'बेस्ट' कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, क्या हैं मांगे? 10 बड़े अपडेट

Mumbai BEST Bus Strike Today: मुंबई में सार्वजनिक परिवहन की लाइफलाइन कही जाने वाली 'बेस्ट' (BEST) बसों के पहिये थमने से लाखों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बेस्ट संयुक्त कामगार कृति समिति के आह्वान पर कर्मचारियों ने शुक्रवार आधी रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

इस हड़ताल के कारण मुंबई और उसके आसपास की सड़कों पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन वृद्धि, भत्तों और नौकरी की सुरक्षा जैसी मांगों को लेकर कर्मचारी यूनियनों और बेस्ट प्रशासन के बीच हुई बातचीत बेनतीजा रहने के बाद यह कड़ा कदम उठाया गया है।

Mumbai BEST bus strike Today

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें क्या हैं?

  • BEST के बजट का BMC (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) के बजट में विलय
  • 2016-2026 वेतन समझौते को लागू करना और 7वें वेतन आयोग के अनुसार बकाया भुगतान
  • ठेका (Contract) कर्मचारियों और ड्राइवरों का नियमितीकरण
  • 5,000 BEST स्वामित्व वाली बसें खरीदना, ताकि निजी ठेकेदारों पर निर्भरता कम हो
  • सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित बकाये और ग्रेच्युटी का भुगतान
  • परिवहन और बिजली विभाग में निजीकरण/वेट-लीज मॉडल खत्म करना
  • खाली पदों पर भर्ती और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति
  • BEST की संपत्तियों को लीज या PPP मॉडल पर देने की नीति पर रोक

BEST हड़ताल: अब तक के 10 बड़े अपडेट

  • BEST की 12 यूनियनों के संयुक्त मोर्चे ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की।
  • कई डिपो से बसें नहीं निकलीं, जिससे सुबह ऑफिस और स्कूल जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
  • BEST की बसों से रोजाना करीब 23-25 लाख लोग सफर करते हैं, जिन पर हड़ताल का सीधा प्रभाव पड़ा।
  • BEST दक्षिण मुंबई के 10 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई करता है, इसलिए बिजली सेवाओं को लेकर भी चिंता बढ़ी।
  • यूनियनों का आरोप है कि BEST में बढ़ते निजीकरण से कर्मचारियों और यात्रियों दोनों का नुकसान हो रहा है।
  • सभी यूनियन हड़ताल में शामिल नहीं
  • BEST Kamgar Union और Shramik Utkarsh Sabha ने हड़ताल से दूरी बनाई और बातचीत के जरिए समाधान का समर्थन किया।
  • यूनियन नेताओं का कहना है कि 2022 से रिटायर्ड कर्मचारियों के बकाये नहीं मिले हैं
  • कई कर्मचारी न्यूनतम वेतन तक से वंचित हैं, जबकि प्रशासन हड़ताल को अवैध बता रहा है।

किन इलाकों पर सबसे ज्यादा BEST Bus Strike का असर?

मुंबई के प्रमुख मार्गों, उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले रूट और बड़े कमर्शियल हब इस हड़ताल से सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), कुर्ला, बांद्रा, दक्षिण मुंबई के पुराने रूटों और मध्य व पूर्वी उपनगरों के कई इलाकों में अंतिम मील कनेक्टिविटी (लास्ट माइल कनेक्टिविटी) पर इसका असर नजर आ रहा है । ऐसे में ऑटोरिक्शा और टैक्सियों पर दबाव बढ़ा है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि बस सेवा और बिजली आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।

स्ट्राइक कब तक चलेगी?

फिलहाल यूनियनों ने इसे "अनिश्चितकालीन हड़ताल" घोषित किया है। यानी कोई तय अंतिम तारीख नहीं है। हड़ताल तब तक जारी रह सकती है जब तक सरकार, BMC और BEST प्रबंधन उनकी मांगों पर संतोषजनक समझौता नहीं करते। बेस्ट कर्मचारी सेना के महासचिव उदय अंबोनकर कने कहा कि 'बीएमसी द्वारा हाल ही में घोषित 500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता एक सकारात्मक कदम तो जरूर है, लेकिन यह इस ऐतिहासिक संगठन के गहरे वित्तीय संकट को पूरी तरह हल करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए सरकार को कोई पक्की और दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करनी होगी।'

मुंबई पर कितना असर?

  • रोजाना करीब 25 लाख यात्रियों की BEST बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
  • दक्षिण मुंबई के 10 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।
  • स्कूल, ऑफिस और आम यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो सकती है।
बेस्ट बसों की हड़ताल कब शुरू हुई और इसका असर कितने यात्रियों पर पड़ सकता है?
बेस्ट संयुक्त कामगार कृति समिति के आह्वान पर कर्मचारियों ने शुक्रवार आधी रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। इससे रोजाना सफर करने वाले करीब 23 लाख यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
हड़ताल का सबसे ज्यादा असर किन समयों में देखने की उम्मीद है?
इसका सबसे अधिक असर सुबह और शाम के पीक ऑवर्स में पड़ने की संभावना है, जब लोग दफ्तरों और कॉलेजों के लिए निकलते हैं।
हड़ताल किन इलाकों और रूटों को सबसे अधिक प्रभावित कर सकती है?
मुंबई के प्रमुख मार्गों, उपनगरीय रेलवे स्टेशनों से जोड़ने वाले रूट और बड़े कमर्शियल हब पर असर पड़ने की आशंका है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), कुर्ला, बांद्रा, दक्षिण मुंबई के पुराने रूटों और मध्य व पूर्वी उपनगरों के कई इलाकों में लास्ट माइल कनेक्टिविटी प्रभावित हो सकती है।
अदालती आदेश के बावजूद आंदोलन क्यों जारी रहने की बात कही जा रही है?
बेस्ट प्रशासन का कहना है कि औद्योगिक अदालत ने स्थायी और गीले पट्टे (वेट-लीज) पर काम करने वाले संविदा कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने से रोका है। इसके बावजूद आंदोलन के नेतृत्व करने वाले संगठनों ने पीछे हटने से इनकार किया है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें क्या हैं?
कर्मचारियों की मांगों में बेस्ट के स्वतंत्र बजट को बीएमसी के मुख्य बजट के साथ मर्ज करना शामिल है, साथ ही वेट-लीज व्यवस्था के तहत संविदा चालकों को स्थायी करना, वेतन विसंगतियां दूर करना और सेवानिवृत्त कर्मियों के बकाया फंड का जल्द भुगतान करना भी है। इसके अलावा, बेड़े में बेस्ट के मालिकाना हक वाली कम से कम 5,000 नई बसें तुरंत जोड़ने की मांग की गई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+