'मामला विचाराधीन है तो शाहरुख खान के साथ चैट क्यों लीक की?' बॉम्बे हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े की लगाई फटकार

Bombay High Court on Sameer Wankhede: बॉम्बे हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े की सुनवाई के दौरान जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब मामला विचाराधीन है तो आपने शाहरुख खान वाली चैट क्यों रिलीज की।

बॉम्बे हाईकोर्ट

Bombay High Court on Sameer Wankhede: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में भ्रष्टाचार के आरोप से घिरे समीर वानखेड़े को बॉम्बे हाईकोर्ट ने फटकार लगाई। उच्च न्यायालय ने सोमवार को समीर वानखेड़े और शाहरुख खान के बीच व्हाट्सएप चैट जारी करने के मामले में सुनवाई की। समीर वानखेड़े पर आरोप है कि उन्होंने शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।

इस दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि आप अदालत के सामने पेश हैं। जब मामला विचाराधीन है, तो आपने व्हाट्सएप चैट क्यों रिलीज की? रविवार को NCB के अधिकारियों ने स्वीकार किया कि ओपन कोर्ट में चैट पेश करना नियमों का उल्लंघन था, क्योंकि एक जांच अधिकारी को आरोपी के परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत नहीं करनी चाहिए थी।

समीर वानखेड़े ने कभी भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बातचीत के बारे में सूचित नहीं किया था। न ही उन्होंने उस मोबाइल फोन को सरेंडर किया जिस पर उन्होंने कथित तौर पर शाहरुख के साथ चैट की थी। हालांकि, इसकी प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाए गए। दावा किया गया कि शाहरुख खान के पास व्हाट्सएप अकाउंट नहीं है। लेकिन, चैट में कहीं कोई रिश्वत का जिक्र नहीं है।

Recommended Video

      Sameer Wankhede की वसूली के सबूत? 22 लाख की घड़ी, 4 फ्लैट, विदेश में मस्ती | Mumbai | वनइंडिया हिंदी

      वहीं, दूसरी तरफ बॉम्बे हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े को गिरफ्तारी पर 8 जून तक रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि समीर वानखेड़े की गिरफ्तारी 8 जून तक नहीं हो सकती। मामले की अगली सुनवाई 8 जून को होगी। बता दें कि सीबीआई को मामले को खत्म करने के लिए समीर वानखेड़े की याचिका पर 3 जून तक जवाब देना है।

      इस बीच, उन्होंने यह दावा किया कि उन्हें पिछले 96 घंटों में जान से मारने की कई धमकियां मिली हैं। मैं मुंबई पुलिस आयुक्त को विशेष सुरक्षा की मांग के लिए लिखूंगा। समीर वानखेड़े ने पांच साल में छह विदेश यात्राएं कीं। साथ ही मुंबई में चार फ्लैटों के मालिक हैं। एक रोलेक्स गोल्ड घड़ी खरीदी है, जिसकी कीमत 22.05 लाख रुपये है। वहीं, समीर वानखेड़े ने सीबीआई को बताया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं।

      यह भी पढ़ें- शाहरुख खान से 25 करोड़ रंगदारी मांगने का मामला: 8 जून तक समीर वानखेड़े की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट से राहत

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+