Mahim Seat Maharashtra: राज ठाकरे के बेटे अमित को BJP का समर्थन! क्‍या बदलेंगे हार-जीत के समीकरण?

Mahim Vidhan Sabha Chunav 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में हॉट सीट माहिम पर राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के लिए बड़ा दिल दिखाकर भाजपा धर्मसंकट में फंस गई है। भाजपा ने माहिम में खुद के गठबंधन का उम्‍मीदवार होने के बावजूद मनसे उम्‍मीदवार अमित ठाकरे को समर्थन की बात कही है, जिससे यहां हार-जीत के समीकरण बदलने तय हैं।

दरअसल, महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में माहिम इकलौता ऐसा विधानसभा क्षेत्र है, जहां से तीनों 'शिवसेना' चुनाव लड़ रही हैं। तीनों शिवसेना मतलब मूल शिवसेना से टूटकर बनी पार्टियां। राज ठाकरे की महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे), शिंदे शिवसेना और उद्धव ठाकरे शिवसेना (UBT)।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: VIP सीट माहिम पर तीनों 'सेना', किससे होगा राज ठाकरे के बेटे का मुकाबला?

Mahim Seat Maharashtra Chunav 2024

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में VIP सीट बनी माहिम से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मनसे उम्‍मीदवार हैं, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। शिंदे गुट शिवसेना ने माहिम के मौजूदा विधायक सदा सरवणकर पर दांव लगाया है जबकि शिवसेना (यूबीटी) ने महेश सावंत को टिकट दिया है।

आज तक की खबर के अनुसार भाजपा ने महायुति से मांग की है कि मुम्‍बई की माहिम सीट पर राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को समर्थन करना चाहिए। मुंबई भाजपा अध्‍यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे का पहले चुनाव है। इसलिए उन्‍हें समर्थन मिलना चाहिए। उधर, शिंदे शिवसेना से विधायक व उम्‍मीदवार सदा सरवरण ने इंडिया टुडे से बातचीत की और स्‍पष्‍ट किया कि वे माहिम विधानसभा चुनाव 2024 में मनसे के अमित ठाकरे के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

क्‍या उद्धव ठाकरे दिखाएंगे बड़ा दिल?

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2019 उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्‍य ठाकरे ने वर्ली सीट से पहली बार चुनाव लड़ा था। तब राज ठाकरे ने बड़ा दिल दिखाकर वर्ली सीट पर अपनी पार्टी मनसे का उम्‍मीदवार नहीं उतारा था। भतीजे आदित्‍य ठाकरे को समर्थन किया। अब बारी राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के माहिम सीट से पहले चुनाव में बड़ा दिल दिखाने की बारी उद्धव ठाकरे की है। हालांकि उन्‍होंने अपनी पार्टी का उम्‍मीदवार माहिम सीट पर उतार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+