Maharashtra Chunav 2024: VIP सीट माहिम पर तीनों 'सेना', किससे होगा राज ठाकरे के बेटे का मुकाबला?
Mahim Seat Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में माहिम वीआईपी सीटों में से एक हैं। वजह यह है कि हॉट सीट माहिम से तीनों सेनाएं, यानि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, शिंदे गुट शिवसनेा और शिवसेना (यूबीटी) आमने-सामने हैं। इस पर हाई प्रोफाइल सीट माहिम पर राज ठाकरे की प्रतिष्ठा पर भी दांव लगी हुई है।
दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवारों की सूची जारी करने और नामांकन पत्र जमा करवाने का सिलसिला चल रहा है। माहिम सीट पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे मनसे उम्मीदवार हैं।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव: बाबा सिद्दीकी के बेटे सोशल मीडिया पर ट्रोल, मोनिका ने लिखा-'अपनी गिरेबान में झांकते नहीं'

ठाकरे परिवार की तीसरी पीढ़ी अमित ठाकरे के पिता राज ठाकरे ने कभी चुनाव नहीं लड़ा। अमित ठाकरे के सामने शिंदे शिवसेना ने मौजूदा विधायक सदा सरवणकर और शिवसेना (यूबीटी) ने महेश सांवत को उतारा है। ऐसे में माहिम सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।
राज ठाकरे ने भतीजे के खिलाफ नहीं उतारा था उम्मीदवार
माहिम विधानसभा चुनाव 2024 में राठ ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे के खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) ने उम्मीदवार उतारा है जबकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में माहिम की पड़ोसी सीट से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे चुनाव लड़ रहे थे तब मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भतीजे आदित्य के सामने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा और बिना किसी शर्त समर्थन दिया।
माहिम विधानसभा सीट चुनाव इतिहास
मध्य मुम्बई की सीट माहिम शिवसेना का गढ़ रही है। हालांकि यहां से कांग्रेस ने भी तीन बार व पीएसपी और जनता पार्टी ने एक-एक बार जीत दर्ज की है। साल 1990 से लेकर 2019 तक माहिम सीट पर शिवसेना व एक बार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना उम्मीदवार जीते हैं।
माहिम विधायकों की सूची
1962 में फ्रेडरिक माइकल पिंटो प्रजा सोशलिस्ट पार्टी
1967 में फ्रेडरिक माइकल पिंटो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1972 में फ्रेडरिक माइकल पिंटो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1978 में फ्रेडरिक माइकल पिंटो जनता पार्टी
1980 में फ्रेडरिक माइकल पिंटो जनता पार्टी
1985 में शाम शेट्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1990 में सुरेश गंभीर शिवसेना
1995 में सुरेश गंभीर शिवसेना
1999 में सुरेश गंभीर शिवसेना
2004 में सुरेश गंभीर शिवसेना
2009 में नितिन सरदेसाई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना
2014 में सदा सर्वंकर शिवसेना
2019 में सदा सर्वंकर शिवसेना












Click it and Unblock the Notifications