Maharashtra Rain updates: बेसौमम बरसात से महाराष्ट्र परेशान, मुंबई समेत कई जिलों में आंधी-पानी की आशंका

होली से पहले महाराष्ट्र में मौसम गीला हो गया है, आज सुबह आठ बजे से नासिक शहर में नौ मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जिससे लोग परेशान हैं।

 Maharashtra Rain updates:

Maharashtra Weather Updats: फरवरी में महाराष्ट्र में जिस तरह से मौसम में बदलाव देखा गया है, उसने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। बदलते मौसम से वैज्ञानिक भी हैरानी में हैं तो वहीं होली से पहले पूरे महाराष्ट्र में मौसम गीला-गीला हो गया है, आज सुबह से मुंबई, ठाणे, नासिक, पालघर, जलगांव, धुले, बुलढाणा और छत्रपति संभाजीनगर में बारिश हो रही है, जिसकी वजह से मौसम हल्का सा ठंडा जरूर हुआ है, हालांकि रूक-रूक कर हो रही बारिश की वजह से लोगों को आने जाने में दिक्कत जरूर पैदा हो रही है।

बेमौसम बरसात से किसान परेशान

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में अगले 3-4 घंटों के दौरान पालघर, ठाणे, नासिक, अहमदनगर जिलों में आंधी-पानी की संभावना व्यक्त की है, उसका कहना है कि बारिश के दौरान यहां पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं चलेंगी और बिजली भी गिर सकती है। तो वहीं 7 मार्च को मराठवाड़ा, विदर्भ में आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इस बेमौसम बरसात ने ने किसानों के माथे पर बल डाल दिया है क्योंकि ये बारिश आम, काजू, मिर्च की खेती करने वाले किसानों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।

weather

तापमान 30-35 के आस-पास ही चल रहा

मालूम हो कि फरवरी में इस बार जिस तरह से मुंबई गर्म रही, वैसे गर्मी यहां 22 सालों में नहीं देखी गई थी तो वहीं फरवरी में ही यहां हीटवेव के लिए भी अलर्ट जारी किया गया था। मौसम का बदला मिजाज लोगों के लिए पहेली बना हुआ है, सबके दिमाग में यही चल रहा है कि अगर मार्च में महाराष्ट्र का ये हाल है तो आने वाले वक्त में इसका क्या हाल होगा? वैसे आपको बता दें कि इस वक्त महाराष्ट्र के कई जिलों में तापमान 30-35 के आस-पास ही चल रहा है।

एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया

जहां महाराष्ट्र का ये हाल है वहीं दूसरी ओर राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात जैसे राज्यों में 8 मार्च तक बारिश होने की संभावना है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में बारिश Extra-Tropical weather systems की वजह से हो रही है तो कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि होने की भी आशंका बनी हुई है। इस सिस्टम की वजह से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह सो होली कर पहले कई राज्यों में बारिश हो रही है, हालांकि इसका प्रभाव 8 मार्च के बाद समाप्त हो जाएगा।

weather

पहाड़ों पर आज भी बारिश के आसार हैं

तो वहीं पहाड़ों की बात करें तो आज हिमाचल,उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, हालांकि पहाड़ों पर भी गर्मी का असर हो रहा है लेकिन फिर भी मौसम का उतार-चढ़ाव यहां बना हुआ है, जिसकी वजह से यहां पर बरसात हो रही है और आईएमडी ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: दिल्ली में छाए बादल , MP में गिरे ओले, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Recommended Video

    Weather Update: Holi पर कैसा रहेगा मौसम का हाल, कहीं बारिश तो कहीं ओले, IMD का अलर्ट |वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+