Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather Update: दिल्ली में छाए बादल , MP में गिरे ओले, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

Weather Update 5th March: आज देश के कई राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है,बता दें कि फरवरी में जिस तरह से इस बार राज्यों में गर्मी पड़ी है, उसने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है।

weather

Weather Update Today: होली के त्योहार से पहले कई राज्यों में मौसम बदला है, कई प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण-गोवा, असम, अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने का अनुमान, जबकि दिल्ली में आंशिक बादल छाए हुए हैं। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, हालांकि बादल छाए रहने की वजह से आज मौसम यहां सुहाना बना हुआ है, जिससे लोगों को कल की अपेक्षा आज यहां राहत मिली हुई है। बता दें कि शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान क्रमश: 29.7 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। वैसे तो दिल्ली में बारिश के आसार नहीं है लेकिन अगर बरसात होती है तो निश्चित तौर पर प्रदूषण में कमी होगी।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 190 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 106 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 281 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 217 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -289 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 298 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 234 AQI
weather

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं यूपी में भी आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी।

South में मौसम ड्राई रहेगा

जबकि दक्षिण के राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु औऱ कर्नाटक में आज मौसम ड्राई रहेगा और इन जगहों पर पारा 30 के पार ही रहेगा तो वहीं हिमाचल,उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

weather

एमपी में मौसम बिगड़ा, गिरे ओले

तो वहीं एमपी में कल से ही मौसम बिगड़ा हुआ है। यहां राजधानी भोपाल समेत कई जिलों मे कल बारिश हुृई है और ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन , सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, विभाग ने कहा है कि 8 मार्च तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है, जिससे एक बार फिर से मौसम में ठंड महूसस की जाएगी, हालांकि आठ मार्च के बाद बाद मौसम यहां साफ हो जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+