Maharashtra CM Oath: 29 नवंबर को महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण संभव, BJP-शिवसेना और NCP से इतने विधायक लेंगे शपथ
Maharashtra CM Oath: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में बंपर जीत के बाद अह महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन चल रहा है। तीनों दल बीजेपी, शिंदे शिवसेना और अजित पवार एनसीपी में अलग-अलग भी बैठक में चर्चा कर रही है। इस बीच खबर सामने आई है कि महाराष्ट्र में 29 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। ऐसे में महायुति के किस दल से कितने विधायक शपथ लेंगे, इसकी पूरी डिटेल भी सामने आ चुकी है।
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने के बाद अब खबर मिल रही है कि 29 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह की उम्मीद है। इसी के साथ बीजेपी के कोटे से 25 विधायक शपथ ले सकते हैं, जबकि शिवसेना शिंदे और अजीत पवार की एनसीपी दोनों गुट के 5-7, 5-7 विधायक शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान बाकी
फिलहाल अभी महायुति का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा। इसके बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि सीएम फेस को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ऐसे में राजनाथ सिंह की महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री चेहरे पर मुहर लगाने में अहम भूमिका होगी।
महाराष्ट्र में सरकार का फॉर्मूला तय!
इसके अलावा महाराष्ट्र में नई महायुति सरकार का फॉर्मूला भी तय बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले ढाई साल बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस और बाकी के बचे ढाई साल शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री रह सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद फडणवीस को BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: 'महाराष्ट्र में विपक्ष का कोई नेता नहीं होगा', बीजेपी ने बताया गलत कामों का नतीजा, जानिए वजह?
जानिए किसको मिली कितनें सीटें?
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), एकनाथ शिंदे की शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार के गुट वाले महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनावों में कुल 236 सीटें हासिल की हैं। बीजेपी ने 132 सीटें जीतीं, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें हासिल की हैं।

ये भी पढ़ें: Maharashtra New CM: सरकार गठन,मुख्यमंत्री के शपथग्रहण में देरी से क्या होगा, क्यों राष्ट्रपति शासन जरूरी नहीं?
महायुति में कैबिनेट की योजना
दावा किया जा रहा है कि गठबंधन की योजना मंत्रियों को शामिल करने के लिए 21-12-10 के फॉर्मूले को लागू करने की है। जिसमें कुल 43 मंत्रियों में से भाजपा को 21, शिवसेना को 12 और एनसीपी को 10 मंत्री मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications