'महाराष्ट्र में विपक्ष का कोई नेता नहीं होगा', बीजेपी ने बताया गलत कामों का नतीजा, जानिए वजह?

Maharashtra leader of opposition: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक बार फिर महायुति गठबंधन सत्ता संभालने जा रही है। नतीजों में गठबंधन को बड़ा जनादेश मिला है। अब मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाओं और बैठकों का दौर चल रहा है। इस बीच महायुति की जीत के बाद महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा में विपक्ष का कोई नेता (एलओपी) नहीं होगा।

चंद्रशेखर बावनकुले ने मीडिया से बात करते हुए कि महाराष्ट्र में विपक्ष का कोई नेता (एलओपी) नहीं होना, कांग्रेस और विपक्षी दलों की ओर से किए गए 'गलत कामों' का नतीजा है।

Maharashtra BJP

'कांग्रेस और विपक्ष के गलत कामों का नतीजा'

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बावनकुले ने अपने बयान में कहा कि, "महाराष्ट्र में इस बार विपक्ष का कोई नेता नहीं होगा। यह कांग्रेस और विपक्ष के गलत कामों का नतीजा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में फर्जी खबरें फैलाईं और उस समय मतदाताओं को धोखा दिया। इसलिए जब विधानसभा चुनाव में लोगों को इस बारे में पता चला, तो मतदाताओं ने उन्हें बाहर कर दिया, जैसा कि उन्होंने हरियाणा में किया था।"

जानिए क्यों नहीं होगा विपक्ष का नेता?

छह दशकों में पहली बार, विपक्षी सदस्यों की अपर्याप्त संख्या के कारण महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष का कोई नेता (एलओपी) नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक राज्य विधानमंडल अधिनियम में विपक्ष के नेताओं के वेतन और भत्ते के प्रावधानों के अनुसार विपक्ष के नेता को तभी नामित किया जा सकता है, जब पार्टी के पास निर्वाचित सदस्यों का 10 फीसदी हो।

ऐसे में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में केवल तभी जब विपक्षी दल के पास 28 निर्वाचित सदस्य हों, वह विपक्ष के नेता को नामित कर सकते हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव परिणामों के अनुसार सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी - शिवसेना (यूबीटी) के पास केवल 21 सदस्य हैं, इसलिए वह इस पद के लिए दावा नहीं कर सकती। 16 सदस्यों वाली कांग्रेस और 10 सदस्यों वाली शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी भी इसके काबिल नहीं हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में 288 विधानसभा क्षेत्रों में से महायुति ने 231 सीटें हासिल कीं। इससे पहले शनिवार शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे गठबंधन की "रिकॉर्ड तोड़ जीत" बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+