'मुर्गी भी उनकी अंडा भी उनका', संजय राउत ने अमित शाह का नाम लेकर एकनाथ शिंदे और शिवसेना पर किया बड़ा हमला

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में सीट शे‍यरिंग पर चर्चा पूरी हो चु‍की है। इसके साथ ही सभी पार्टियां आगामी सोमवार तक फाइलन लिस्‍ट जारी कर देगी। ये जानकारी शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दी। उन्‍होंने कहा 'आज हमारे एमवीए गठबंधन में शामिल छोटी पार्टियों के साथ भी चर्चा की जाएगी। सोमवार को पूरी सूची जारी की जाएगी।'

इसके साथ ही संजय राउत ने महायुति में सीटों के बंटवारे को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की हाल ही में दिल्ली यात्रा की आलोचना की और मौजूदा स्थिति की तुलना बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना के तौर-तरीकों से की

sanjay raut

संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हएु कहा उनके पास जो शिवसेना बची है, उस शिवसेना का हाईकमाल दिल्‍ली में है, अमित शाह के घर पर है। और जो हमारी शिवसेना है वो ओरिजन बालासाहेब की शिवसेना है, जिसे सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्‍ली जाने की नौबत नहीं आई।

डुप्‍टीकेट शिवसेना का बॉस दिल्‍ली में बैठता है

संजय राउत ने कहा "गोपीनाथ मुंडे, लालकृष्‍ण अडवाणी साहब समेत भाजपा के बड़े नेता मुंबई आते थे और बाला सा‍हेब से बात करते थे लेकिन ये जो डुप्‍टीकेट शिवसेना है उसके बॉस दिल्‍ली में बैठ‍ते हैं और उन्‍हें दिल्‍ली दरबार में जाना पड़ेगा। तीन-तीन चार-चार दिन बैठना पड़ेगा और उठक बैठक तक करना ही पड़ेगा।"

'शाह ने नॉन बाइलोजिकल शिवसेना को जन्‍म दिया'

इसके साथ ही संजय राउत नेएकनाथ शिंदे की पार्टी को नकली पार्टी बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी ओरिजनल नहीं है, उनकी पार्टी नॉन बाइलोजिकल शिवसेना है। उन्‍होंने कहा जो जन्‍म देता है उनके साथ रहना पड़ता है। इसके साथ ही शिवसेना यूबीटी के राज्‍यसभ सांसद ने तंज कसते हुए कहा अमित शाह ने नॉन बाइलोजिकल शिवसेना को जन्‍म दिया, मुर्गी भी उनकी और अंडा भी उनका है।

महाराष्‍ट्र में कब होगा मतदान और कब आएंगे परिणाम?

बता देंं महाराष्‍ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव एक चरण में हो रहा है। मतदान 20 नवंबर को होगा और चुनाव परिवाणा वोटों की गिनती के बाद 23 नवंबर को होगी इसके बाद चुनाव परिणाम घोषि‍त किया जाएगा।

महाराष्‍ट्र में होगी महायुति बनाम महाविकास अघाड़ी में जंग

इस बार के महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में सत्‍तारूढ़ महायुति बनाम महाविकास अघाड़ी गठबंधन में मुकाबला होगा। याद रहे महायु‍ति गठबंधन में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के गुट वाली एनसीपी शामिल है। ये सभी पार्टियां भाजपा वाले एनडीए की सहयोगी पार्टियां हैं। वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी और शरद पवार की एनसीपी एसपी शामिल हैं। ये सभी पार्टियां विपक्षी इंडिया गठबंधन के घटक दल हैं।

ये भी पढ़े- महाराष्‍ट्र चुनाव: सत्‍ता की लालच में रिश्‍ते हुए तार-तार, बीजेपी-एनसीपी-शिवसेना में बंटा परिवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+