महाराष्ट्र: कैबिनेट की बैठक में होगा 1 मई से मुफ्त टीकाकरण पर फैसला, खर्च पर भी होगी चर्चा
मुंबई, 27 अप्रैल। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण में शामिल दो भारतीय वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन की कीमतों का ऐलान हो चुका है। सरकारी अस्पताल में इन दोनों वैक्सीन के लिए आपको 400 से 600 रुपए और निजी अस्पतालों में 600 से 1200 रुपए प्रति डोज की कीमत चुकानी पड़ सकती है। वैक्सीन की इतनी महंगी डोज के बाद अब आम जनता इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वह टीके के लिए इतना पैसा कैसे देंगे। हालांकि कई राज्य सरकारों ने पहल करते हुए अपने यहां 18 से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन बिल्कुल मुफ्त देने का ऐलान किया है।

दिल्ली-राजस्थान सहित भारत में कम से कम 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए फ्री टीकाकरण का ऐलान किया है। इस बीच कुछ राज्य ऐसे भी है जो अभी फ्री वैक्सीनेशन पर फैसला नहीं ले सके हैं, वह इसके पीछे लगने वाले कुल खर्च का हिसाब कर रहे हैं। इन्हीं में से एक कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में 1 मई से मुफ्त टीकाकरण को लेकर सरकार ने कैबिनट की बैठक बुलाई है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी से जो बाइडेन की बात के बाद अमेरिका से मदद मिलना शुरू, भारत में बनेगा वैक्सीन सप्लाई चेन
मंगलवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कैबिनेट की बैठक में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त टीकाकरण के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी और निर्णय लिया जाएगा। फ्री वैक्सीनेशन पर सरकार को कितना खर्च उठाना पड़ सकता है इस पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। सभी संभावनाओं पर चर्चा के बाद अहम फैसला लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के लोगों से अपील की थी कि जो समृद्ध है वह वैक्सीन की डोज का भुगतान करें। इस बीच राज्य के लिए राहत की खबर यह है कि कोरोना के नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार की शाम तक यहां कुल 48,700 नए मरीज मिले।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications