CM उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे अस्पताल में भर्ती, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद घर पर थीं क्वारंटीन

मुंबई। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा है, महामारी से सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कोविड-19 के नए मामलों ने राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ी दी हैं। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कोरोना वायरस से संक्रमित पत्नी रश्मि ठाकरे को मुंबई के एचएन रिलायंस में भर्ती कराया गया है। बता दें कि रश्मि ठाकरे शिवसेना के मुखपत्र सामना की संपादक भी हैं, 23 मार्च को उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। उद्धव-रश्मि के बेटे और महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे भी कोरोना वायरस संक्रमित हैं।

Maharashtra CM Uddhav Thackeray wife Rashmi Thackeray admitted in hospital

आदित्य ठाकरे और रश्मि ठाकरे के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों को होम क्वारंटीन में रखा गया था, लेकिन मंगलवार को रश्मि की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रश्मि ठाकरे को किस समस्या के चलते हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है, उन्होंने कमजोरी होने की शिकायत की थी। उन्होंने 11 मार्च को कोविड-19 वैक्सीन के पहली डोज ली थी। रश्मि ठाकरे के संक्रमित होने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया था कि रश्मि ठाकरे का कोविड-19 टेस्ट सोमवार रात पॉजिटिव पाया गया, उन्हें मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'वर्षा' में क्वारंटीन किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट देखी गई है। मंगलवार को राज्य में 27,918 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 23,820 लोगों ने कोरोना वायरस को मात भी दिया। नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,73,436 हो गई है जबकि 23,77,127 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 54,422 पर पहुंच गई है वहीं, राज्य में अभी भी कोरोना के 3,40,542 एक्टिव मरीज हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ: थाना प्रभारी ने गंगाजल, मंत्र और चंदन को बनाया हथियार, इनसे कोरोना और क्राइम कंट्रोल का किया दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+