Maharashtra Politics: 'आपको महाराष्ट्र माफ नहीं करेगा', राहुल गांधी पर क्‍यों आग-बबूला हुए फडणवीस?

Maharashtra News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्‍ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान वोटर लिस्‍ट में बड़ी धांधली होने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी के इस आरोप पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी के आरोप पर निशाना साधा है।

बता दें कांग्रेस सासद राहुल गांधी ने लोकसभा और महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव के बीच वोटर लिस्‍ट में लगभग 70 फीसदी जोड़े जाने का दावा किया है। जिस पर महाराष्‍ट्र सीएम फडणवीस ने पटलवार करते हुए जवाब दिया है। फडणवीस ने राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि आपको महाराष्‍ट्र कभी माफ नहीं करेगा।

Maharashtra cm

गौरतलब है कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा के नेतृत्‍व वाले महायुति गठबंधन को बंपर जीत मिली। जिसके बाद से लगातार विपक्ष ईवीएम में छेड़छाड़ कर चुनाव जीतने का भाजपा पर आरोप लगाता रहा है। वहीं अब राहुल गांधी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में महाराष्‍ट्र में 70 लाख मतदाता वोटर लिस्‍ट में जोड़े जाने का दावा कर इस मामले को फिर से हवा दे दी है।

हालांकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोप पर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमुमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। फडणवीस ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट शेयर की है।

फडणवीस ने लिखा "महाराष्‍ट्र का अपमान करने के बजाय आत्‍मनिरीक्ष करें! आपने छत्रपति शिवाजी महाराज, भातररत्न डॉ बाबा साहेब अंबेडकर, महात्‍मा फुले और वीर सावरकर की भूमि महाराष्‍ट्र के लोगों का अपमान किया है। आपने महाराष्‍ट्र के लोगों द्वारा राज्‍य में एनडीए को दिए लोकतांत्रिक जनाइेश पर सिर्फ इसलिए सवाल उठाया है क्‍योंकि आपकी पार्टी चुनाव हार गई थी।"

सीएम फडणवीस ने आगे लिखा "आत्मनिरीक्षण के बजाय, आप बदनामी में लगे हुए हैं। इसके लिए महाराष्ट्र की जनता आपको माफ नहीं करेगी! अंत में क्षमा करें श्रीमान राहुल गांधी!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+