विक्‍की कौशल की फिल्‍म 'छावा' पर बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस- इतिहास से छेड़छाड़ करना सही नहीं

Vicky Kaushal's film 'Chaava': बॉलीवुड एक्‍टर विक्‍की कौशल की अपकमिंग फिल्‍म छावा रिलीज होने से पहले विवादों में आ चुकी है़। महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री उदय सावंत के फिल्‍म छावा के सीन पर आपत्ति जताते हुए इसे हटाए जाने की मांग की है। वहीं अब मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दें पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विक्‍की कौशल की फिल्‍म छावा के निर्माताओं से ऐसे प्रोजेक्‍ट पर काम करते समय संवेदनशीलता और रचनात्‍मकता के बीच संतुलन बनाए रखने का आग्रह किया है।

Devendra Fadnavis

बता दें इससे पहले फडणवीस ने विक्‍की कौशल की फिल्‍म 'छावा' के सीन पर विरोध होने पर उन्होंने फिल्‍म निर्माताओं से इतिहास से छेड़छाड़ न करने के लिए कहा था।

वहीं अब फडणवीस ने अब सीधा फिल्म निर्माता से आग्रह किया है कि "छत्रपति संभाजी महाराज के इतिहास को सही तरीके से दिखाया जाना चाहिए। इतिहास को विकृत करना सही नहीं है। संभाजी महाराज के प्रति सभी के हृदय में बहुत प्‍यार और सम्‍मान है। इसलिए किसी भी स्थिति में इस मान-सम्‍मान को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए। फिल्‍म निर्माण में रचनात्‍मकता तो होनी चाहिए लेकिन मेरा मानना है कि इसके साथ फिल्‍म में संवेदनशीलता भी होनी चाहिए।"

छावा के किस सीन का हो रहा विरोध

दरअलस, महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री उदय सावंत ने विक्‍की कौशल की अपकमिंग फिल्‍म छावा में दिखाए गए एक सीन पर निराशा व्‍यक्‍त की है। इस सीन में छत्रपति संभाजी महाराज को डांस करते हुए दिखाया गया है। सावंत ने फिल्‍म के इस सीन का हटाए जाने की मांग की है।

महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री सावंत ने दी ये धमकी

उदय साावंत ने फिल्‍म के रिलील को रोकने की धमकी देते हुए कहा अगर वे फिल्‍म निर्माता उस सीन को नहीं हटवाते हैं तो हम इस फिल्‍म को रिलीज नहीं होने देंखे। उन्‍होंने कहा अगर ऐसे इतिहासकारों और विद्वानों को दिखाया जाएगा, अगर वे आपत्ति जताएंगे तो हम इसे रिलीज नहीं होने देंगे।"

फिल्‍म निर्देशक ने क्‍या कहा?

गौरतलब है कि फिल्‍म के निर्देशक लक्ष्‍मण उत्‍तेकर ने महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे से मुलाकात की थी और उन्‍हें ये आश्वासन दिया था कि विक्‍की कौशल की फिल्‍म के रिलीज होन से पहल आपत्तिजनक सीन हटा दिए जाएंगे।

विक्‍की कौशल की 'छावा' फिल्‍म

बता दें विक्‍की कौशल की छावा फिल्‍म 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विक्‍की कौशल की ये फिल्‍ म छावा ऐतिहासिक ड्रामा है। ये फिल्‍म छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति शंभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। विक्‍की कौशल ने इस फिल्‍म में मराठा साम्राज्‍य के संस्‍थापक के बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदान निभाया है। ठस्‍ फिल्म में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी हैं। विक्‍की कौशल की ये फिल्‍म छावा 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+