Union Budget 2025: फडणवीस ने बजट को बताया मिडिल क्लास का 'ड्रीम बजट', बोले- युवाओं को मिलेगा बंपर रोजगार
Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1फरवरी शनिवार को देश का आम बजट पेश किया। मोदी03 के इस बजट से मिडिल क्लास खुशी से झूम उठा है। इसकी वजह है कि जिन लोगों की 12 लाख रुपये तक की सलाना इनकम है, उनको इनकम टैक्से छूट दी गई है। इसके साथ ही वित्त मंत्री सीतारमण ने कई अन्य बड़ी घोषणाएं की हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण को धन्यवाद दिया है।

मध्यम वर्गीय परिवारों का 'ड्रीम बजट'
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी वित्त मंत्री ने आज जबरदस्त केंद्रीय बजट पेश किया। इसे हमारी मध्यम वर्गीय परिवारों का 'ड्रीम बजट' कहा जा सकता है। इसके लिए मैं पीएम मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं और देश की जनता को बधाई देता हूं।
अर्थव्यवस्था में एक मील का पत्थर साबित होगा
सीएम फडणवीस ने कहा इनकम टैक्स स्लैब बदला गया और 12 लाख रुपये की छूट देकर लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा यह घोषणा भारत की अर्थव्यवस्था में एक मील का पत्थर साबित होगी।
फडणवीस ने याद दिलाई ये बात
महाराष्ट्र के सीएम ने कहा टैक्स की सीमा जो पहले 7 लाख थी उसे सीधा 12 लाख कर दिया है। उन्होंने कहा 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ही ढाई रुपये इनकम पर छूट लिमिट लेकर आए थे जिसे इतने सालों में बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दी गई है।
अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा
फडणवीस ने कहा इससे मिडिल क्लास , वेतनभोगी और नए नौकरी वालों के लिए बड़ी राहत है। इससे इससे लोगों के एक बड़े वर्ग के हाथों में खर्च करने के लिए डिस्पोजेबल इनकम आएगी। खरीदारी बढ़ेगी, मांग बढ़ेगी और एमएसएमई को फायदा होगा, रोजगार पैदा होगा। जिसका अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा।
युवाओं को मिलेगा बंपर रोजगार
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री ने कहा देश के युवाओं के लिए MSME का क्षेत्र बहुत अहम है। य इस सेक्टर में क्रेडिट लिमिट और थे्होल्ड लिमिट बढ़ाए जाने से लाभ होगा। उन्होंने कहा स्टार्टअप इकोसिस्टम में भी इससे लाभ होगा।
फडणवीस ने कहा महाराष्ट्र स्टार्टअप के मामले में देश का सबसे बड़ा हब बन चुका है। ऐसे में स्टार्टअप को 20 करोड़ तक का लोन देने को मोदी सरकार का ऐलान इस सेक्टर को बूस्ट देगा। इससे युवाओं का बड़े स्तरपर रोजगार मिलेगा।
#WATCH | #UnionBudget2025 | Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "Under the leadership of PM Modi, FM Nirmala Sitharaman has presented a great Budget. This can be called a dream budget, especially for the middle class. She presented such a budget, so I congratulate her. Income… pic.twitter.com/BSH4kQL9zI
— ANI (@ANI) February 1, 2025












Click it and Unblock the Notifications