'महाराष्ट्र की जनता राजनीतिक बदलाव चाहती है, चुनावी नतीजों में दिखेगा असर', शरद पवार का बड़ा दावा

Sharad Pawar News: शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग राजनीतिक बदलाव के लिए उत्सुक हैं और उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के नतीजों में इसका असर साफ-साफ दिखेगा। महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के अन्य घटक दलों के नेताओं के साथ यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पवार ने दावा किया कि राज्य सरकार महायुति शासन के तहत हतोत्साहित हो गई है।

उन्होंने कहा, "हम लोगों को मौजूदा सरकार से मुक्ति दिलाना चाहते हैं और मुझे विश्वास है कि वे हमारा समर्थन करेंगे।" उन्होंने कहा कि आगामी राज्य चुनावों में एमवीए लोकसभा चुनाव जैसा प्रदर्शन दोहराएगी। महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना, भाजपा और अजित पवार की राकांपा शामिल है।

Sharad Pawar

ये भी पढ़ें- Ajit Pawar: 'एनसीपी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, इसका लक्ष्य सबकी सेवा करना', अजित पवार ने कही खास बात

उद्धव ठाकरे बोले- हरियाणा छोड़िए, जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजों पर चर्चा क्यों नहीं हो रही?

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के वोट शेयर में केवल 0.6 प्रतिशत का अंतर है, फिर भी भाजपा को अधिक सीटें मिलीं।

उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर चुनाव के नतीजों पर चर्चा क्यों नहीं की जा रही है? अनुच्छेद 370 (जिसके तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया गया था) को हटाए जाने के बाद पार्टी (भाजपा) को चुनावों में जीत हासिल करनी चाहिए थी।"

शरद पवार ने PM मोदी की आलोचना की

शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महाराष्ट्र में हाल ही में की गई टिप्पणी की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस ने बंजारा समुदाय के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, "वह भूल जाते हैं कि इसी समुदाय से आने वाले वसंतराव नाइक राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे।"

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राज्य के लोग कभी भी ऐसे प्रधानमंत्री को स्वीकार नहीं करेंगे जो आधिकारिक समारोहों में राजनीतिक भाषण दे रहे हों।

ये भी पढ़ें- Chhagan Bhujbal Meets Sharad Pawar: अजित पवार गुट के छगन भुजबल ने शरद पवार से की मुलाकात, जानिए क्यों?

पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में प्रशासन देश में सबसे अच्छा है। उन्होंने दावा किया, "अब यह हतोत्साहित हो चुका है। हाल ही में जिस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं, वे आम आदमी का मजाक उड़ाने जैसे हैं।" उन्होंने कहा, "हम लोगों को इस सरकार से मुक्त कराने के लिए सामूहिक प्रयास कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि लोग हमारा समर्थन करेंगे।"

ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार के हर कदम को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है - जैसे कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में की गई दो गिरफ्तारियां और यहां तक कि बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस मुठभेड़ में हत्या।

ठाकरे ने दावा किया कि मुंबई में "दो पुलिस आयुक्त" हैं, लेकिन फिर भी शहर में अपराध की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। अगले महीने होने वाले राज्य चुनावों के लिए एमवीए के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर एक सवाल के जवाब में ठाकरे ने कहा कि चुनाव विपक्षी गठबंधन और सत्तारूढ़ महायुति के बीच मुकाबला होगा।

उन्होंने कहा, "महायुति को अपना सीएम चेहरा घोषित करने दें, एमवीए उसका अनुसरण करेगा।" पवार और पटोले ने कहा कि ठाकरे ने एमवीए की स्थिति स्पष्ट कर दी है। पटोले ने कहा, "हमारा उद्देश्य सरकार को हराना है, न कि सीएम चेहरे का प्रक्षेपण करना।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+