बागी नेताओं को MVA ने दिया एक घंटे का अल्टीमेटम, कहा- चुनाव से नाम वापस लो वरना करेंगे कार्रवाई

विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) ने बागी उम्मीदवारों को नामांकन वापस लेने के लिए एक घंटे का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने यह कहते हुए अल्टीमेटम जारी किया है कि वे "दोस्ताना लड़ाई" के पक्ष में नहीं हैं। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चेतावनी दी कि जो बागी उम्मीदवार 3 बजे तक अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ठाकरे ने कहा, "हमने कई बागी नेताओं से अपील की है कि वे अपना नामांकन वापस लें। कई ने सहमति भी दे दी है। समय सीमा समाप्त होने के बाद हमें पता चलेगा कि किसने नामांकन वापस लिया है। जो बागी उम्मीदवार अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे, उनके खिलाफ पार्टी से कार्रवाई होगी।"
यह भी देखें: Rashmi Shukla: महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला का ट्रांसफर, कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिया एक्शन

MVA

चुनाव आयोग के अनुसार, 4 नवंबर नामांकन वापस लेने का अंतिम तारीख है। एमवीए 6 नवंबर को एक मेगा रैली में अपना चुनाव घोषणापत्र जारी करने जा रहा है, और शीर्ष नेतृत्व एकजुट चेहरा दिखाना चाहता है।

शिवसेना (UBT) राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने व्यक्तिगत रूप से कई बागी उम्मीदवारों से संपर्क किया और उन्हें अपना नामांकन वापस लेने को कहा। राउत ने कहा, "हमारा मानना है कि एमवीए को एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने चाहिए।"

MVA का सीट बंटवारा

एमवीए में, कांग्रेस 101 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, उसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) 96 सीटों के साथ और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) 87 सीटों के साथ है। समाजवादी पार्टी, किसान और मजदूर पार्टी (पीडब्ल्यूपी) और वामपंथ जैसी छोटी पार्टियों को उनके हिस्से की सीटें आवंटित की गई हैं।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि सेना (यूबीटी) ने पीडब्ल्यूपी के लिए अलीबाग, पेन और पनवेल निर्वाचन क्षेत्रों से अपने उम्मीदवारों को हटा लिया है। हालांकि सेना (यूबीटी) उरण सीट पर चुनाव लड़ेगी।
यह भी देखें: महाराष्ट्र में 3 बड़े चेहरों का चुनाव से पीछे हटने का फैसला, नाम वापसी के अंतिम दिन बड़ा ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+