Rashmi Shukla: महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मि शुक्ला का ट्रांसफर, कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने लिया एक्शन
IPS Rashmi Shukla: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, राज्य की पुलिस प्रमुख रश्मि शुक्ला का अचानक ट्रांसफर कर दिया गया है। यह कदम चुनाव आयोग के आदेश पर उठाया गया है, जो कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की शिकायतों के आधार पर लिया गया।
भारत के चुनाव आयोग ने डीजीपी रश्मि शुक्ला को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। उनके स्थान पर मुंबई के कमिश्नर विवेक फंसालकर को महाराष्ट्र डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

नए डीजीपी का होगा चयन
मुख्य सचिव को नए डीजीपी के चयन के लिए 5 नवंबर 2024 (दोपहर 1.00 बजे) तक का समय दिया गया है। इस अवधि में उन्हें तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजना होगा। महाराष्ट्र कैडर के तीन प्रमुख अधिकारी हैं।
1. संजय वर्मा, डीजी विधि एवं तकनीकी
2. रितेश कुमार, डीजी होम गार्ड
3. संजीव कुमार सिंघल, डीजी एसीबी
पहले ही दी गई थी चेतावनी
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने विधानसभा चुनाव के दौरान पहले ही अधिकारियों को निष्पक्ष रहने की चेतावनी दी थी। कांग्रेस ने रश्मि शुक्ला के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थीं, यह आशंका जताते हुए कि उनके नेतृत्व में चुनाव निष्पक्ष नहीं हो सकेंगे। चुनाव आयोग ने पहले कांग्रेस की इस मांग को खारिज कर दिया था, लेकिन अब इस पर एक्शन लिया गया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी, और मतगणना 23 नवंबर को होगी।
उद्धव ठाकरे ने किया स्वागत
चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मी शुक्ला के तबादले के आदेश पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि, "हम महाराष्ट्र की डीजीपी रश्मी शुक्ला के खिलाफ चुनाव आयोग द्वारा लिए गए फैसले का स्वागत करते हैं।"
नाना पटोले ने चुनाव आयोग फिर लिखा पत्र
इधर, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है, "चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध करें कि डीजीपी रश्मि शुक्ला को किसी अन्य पद पर नियुक्त न किया जाए, जिससे कानूनी ढांचे का पालन हो सके और संस्था में जनता का विश्वास मजबूत हो सके।"
कौन हैं रश्मि शुक्ला
रश्मि शुक्ला साल 1988 बैच की सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में 15 अगस्त 1965 को हुआ था. उनकी शुरुआती शिक्षा मुंबई के सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध Elphinstone College से स्नातक की पढ़ाई की।
रश्मि शुक्ला ने मुंबई यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है। रश्मि शुक्ला ने कॉलेज की पढ़ाई के साथ UPSC सिविल सर्विस की तैयारी की। वर्ष 1988 में उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा पास करकेIPS बनी। उन्हें आईपीएस बनने के बाद 1988 में महाराष्ट्र कैडर आवंटित हुआ था। यू तो उन्होंने कई पदों पर काम किया है, लेकिन महाराष्ट्र की पहली महिला DGP बनने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है।












Click it and Unblock the Notifications