महाराष्ट्र में 3 बड़े चेहरों का चुनाव से पीछे हटने का फैसला, नाम वापसी के अंतिम दिन बड़ा ऐलान

Maharashtra Elections Candidate Withdraws Nomination: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है। ऐसे में नाम वापसी के आखिरी दिन तीन बड़े चेहरों ने चुनाव लड़ने से अपने पैर खींच लिए हैं। या यूं कहे कि चुनावी समीकरण के तहत तीन लोगों को मनाने में राजनीतिक दल सफल हो गए हैं।

ऐसे में जिन तीन प्रमुख हस्तियों ने अपना नामांकन वापस लेने का फैसला किया है। उनमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वीकृति शर्मा, भाजपा के बागी गोपाल शेट्टी और मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल शामिल हैं। नामांकन वापस लेने का आज आखिरी दिन है, ऐसे में दोनों ही प्रमुख गठबंधन दल महायुति और महाविकास अघाड़ी अपने बागी उम्मीदवारों को मनाने में जुटे हैं।

Maharashtra Elections Nomination

शिवसेना को स्वीकृति शर्मा का समर्थन

स्वीकृति शर्मा ने पहले अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। वह शिवसेना के मुरजी पटेल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली थीं। हालांकि, अब उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का फैसला किया है। ऐसे में उनके नामांकन वापस लेने के फैसले से चुनावी समीकरण में बदल गए हैं।

मालूम हो कि स्वीकृति शर्मा ने जुलाई में ही शिवसेना ज्वाइन की थी। लेकिन टिकट ना मिलने के बाद शिवसेना में बगावत कर दी। बताया जा रहा था कि शिवसेना ज्वाइन करने के वक्त से ही दावा किया जा रहा था कि वह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।

स्वीकृति शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि, "मैं शिंदे सर का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। पिछले 10 सालों से हम समाज सेवा में लगे हुए हैं। हमें बड़े मंच पर काम करने का मौका मिला है। सीएम सर ने हमसे वादा किया है कि वह हमें एमएलसी देंगे।"

गोपाल शेट्टी का भी नाम वापसी का ऐलान

ऐसे ही गोपाल शेट्टी ने भी भाजपा नेता विनोद तावड़े से चर्चा के बाद बोरीवली विधानसभा सीट से अपना निर्दलीय नामांकन वापस लेने की घोषणा की है। शेट्टी ने पार्टी के कुछ कामकाज से असंतोष जताते हुए विरोध जताया था, लेकिन अब बातचीत के बाद उनको मना लिया गया है और अब वो भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं।

मनोज जारांगे पाटिल का फैसला

सबसे बड़ा नाम इस लिस्ट में मनोज जरांगे पाटिल का हैं, जो मराठा समुदाय के आरक्षण के मुखर समर्थक रहे हैं। शुरू में महायुति सरकार के कई विधायकों के खिलाफ प्रचार करने की योजना बना रहे पाटिल ने अपना फैसला बदल दिया है और अब वे चुनाव में किसी भी उम्मीदवार या पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने नामांकन दाखिल करने वाले अपने समर्थकों से पर्चा वापस लेने के लिए भी कहा है।

मनोज जरांगे पाटिल ने कहा, "मैं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार या पार्टी का समर्थन नहीं करूंगा। मैं अपने समर्थकों से अनुरोध करता हूं कि वे अपना नाम वापस ले लें।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मराठा समुदाय को उनके प्रभाव के बिना स्वतंत्र रूप से यह तय करना चाहिए कि किसे चुनना है या किसे हराना है।

जानिए महाराष्ट्र में कब होगी वोटिंग

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होने हैं, जबकि 23 नवंबर को सभी 288 सीटों पर वोटों की गिनती होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+