Maharashtra Chunav: बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देने वाली खूबसूरत पत्नी संग फडणवीस ने डाला वोट, कही ये बात
Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एकल चरण में मतदान यानी 20 नवंबर को जारी है। इस चुनावी संग्राम में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, जनता मतदान केंद्रों पर एकजुट है। इसी कड़ी में, फिल्मी सितारे से लेकर सियासी हस्तियां अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंच रहे हैं।
Recommended Video
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और नागपुर दक्षिण-पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) भी अपनी खूबसूरत पत्नी अमृता संग वोट डालने पहुंचे। इस दौरान, सभी के आकर्षण का केंद्र बैंकर, फैशन आइकन, सिंगर और सोशन वर्कर अमृता फडणवीस (Amrita Fadnavis) बनी रहीं। मतदान के बाद देवेंद्र फडणवीस ने अपने मन की बात सभी के सामने पेश की। आइए जानते हैं क्या कहा फडणवीस ने?

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव चल रहा है। महाराष्ट्र में मैंने अपने परिवार के साथ मतदान किया है। मैं महाराष्ट्र के अपने सभी भाई-बहनों खासकर हमारी लाडकी बहनों से ये अपील करता हूं कि बहुत बड़े पैमाने पर वोट करें, क्योंकि मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं है बल्कि हमारा कर्तव्य भी है। लोकतंत्र में हम सरकार चुनते हैं और जिसको हम चुनते हैं उसी से हम अपेक्षा रखते हैं। अगर हम सरकार से अपेक्षा करते हैं तो मतदान करना भी बहुत आवश्यक है।
किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है फडणवीस की पत्नी
अमृता किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह अक्सर सुर्खियों में ही रहती हैं। अमृता फडणवीस एक जानी-मानी शख्सियत हैं, जो महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हैं। वे एक बैंकर, गायिका, सामाजिक कार्यकर्ता और फैशन आइकन के रूप में अपनी पहचान रखती हैं। अमृता फडणवीस अपनी बहुआयामी पहचान के कारण महाराष्ट्र और देशभर में प्रसिद्ध हैं। उनके व्यक्तित्व में कला, सामाजिक कार्य और पेशेवर जिम्मेदारियों का अनूठा संगम देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें- Maharashtra: सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ डाला वोट, महाराष्ट्र के लोगों से की खास अपील
एक बैंकर, सिंगर और फैशन आइकन (Amrita Fadnavis Profile)
अमृता फडणवीस का जन्म 9 अप्रैल 1979 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने नागपुर के जीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स में स्नातक किया और फिर वित्तीय प्रबंधन में एमबीए पूरा किया। वे State Bank of India में कई सालों तक सीनियर पद पर कार्यरत रहीं। अमृता फडणवीस एक प्रशिक्षित गायिका भी हैं। उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। 2015 में, उन्होंने अपना पहला सिंगल रिलीज़ किया था, और इसके बाद उन्होंने कुछ बॉलीवुड गानों में भी अपनी आवाज़ दी।
अमृता सामाजिक मुद्दों पर भी सक्रिय रहती हैं। महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों में वे लगातार भाग लेती हैं। वे 'Amruta Devendra Fadnavis Foundation' के माध्यम से परोपकारी गतिविधियों को बढ़ावा देती हैं। अमृता फडणवीस अपनी फैशन सेंस और सार्वजनिक उपस्थिति के लिए भी जानी जाती हैं। वे विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में भाग लेती हैं। उनकी और देवेंद्र फडणवीस की शादी 2005 में हुई थी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम दिविजा है।
ये भी पढ़ें- Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र के जिस जिले में पिता के सामने बेटी लड़ रही चुनाव, वहां ताबड़तोड़ वोटिंग












Click it and Unblock the Notifications