Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कम हुई वोटिंग?
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान संपन्न हो गया है। 81 विधानसभा क्षेत्रों में से 43 सीट पर पहले चरण के अंतर्गत 13 नवंबर को वोटिंग की जा चुकी है। दूसरे और अंतिम चरण के दौरान 38 सीटों पर वोटिंग हुई। अब तक झारखंड में 5 बजे तक कुल 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि चुनाव आयोग अंतिम आंकड़े जारी करेगा।
महेशपुर में 5 बजे तक सबसे अधिक 79.40 फीसदी वोट डाले गए हैं, जबकि बोकारो में सबसे कम 50.52 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। मतगणना 23 नवंबर को होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम भी जारी होने हैं।

5 बजे तक कहां हुई कितने प्रतिशत वोटिंग?
बाघमरा: 64.01%
बगोदर: 64.99%
बरहैट: 66.13%
बरमो: 63.58%
बोकारो: 50.52%
बोरियो: 65.72%
चंदनकियारी: 72.13%
देवघर: 65.76%
धनबाद: 52.31%
धनवर: 60.87%
दुमका: 70.39%
डुमरी: 70.70%
गंडे: 72.83%
गिरिडीह: 67.12%
गोड्डा: 68.39%
गोमिया: 67.68%
जामा: 71.27%
जामताड़ा: 74.21%
जमुआ: 60.60%
जरमुंडी: 71.22%
झरिया: 55.23%
खिजरी: 69.20%
लितिपारा: 73.50%
मधुपुर: 75.72%
महागमा: 65.11%
महेशपुर: 79.40%
मांडू: 64.41%
नाला: 78.75%
निरसा: 70.25%
पाकुर: 75.05%
पोरेयाहाट: 68.35%
राजमहल: 65.25%
रामगढ़: 71.98%
सारथ: 77.94%
सिकारीपारा: 74.31%
सिल्ली: 76.70%
सिंदरी: 70.87%
टुंडी: 71.12%
60.79 लाख महिला मतदाता वोटिंग के लिए पात्र
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 60.79 लाख महिलाओं और 147 तीसरे लिंग के मतदाताओं सहित कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। मुख्यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता भाजपा के अमर कुमार बाउरी सहित कुल मिलाकर 528 उम्मीदवार इस चरण के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications