Maharashtra: सचिन तेंदुलकर ने परिवार के साथ डाला वोट, महाराष्ट्र के लोगों से की खास अपील

Maharashtra Chunav: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में आम जनता के साथ खास लोग भी मतदान कर रहे हैं। इसी क्रम में महान सचिन तेंदुलकर ने भी अपना वोट डाला। सचिन तेंदुलकर वोट डालने के लिए अपने परिवार के साथ पहुंचे। इसका वीडियो भी सामने आया है।

सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार संग वोट डालने के बाद एक अहम बात कही और लोगों से भी मतदान करने की अपील की। तेंदुलकर ने कहा कि मैं कुछ समयस से इलेक्शन कमीशन का आइकन हूं। मैं सभी को वोट डालने का मैसेज देता हूं। यह हमारी जिम्मेदारी है। मैं सभी को वोट देने का निवेदन करता हूं।

sachin tendulkar

तेंदुलकर के साथ उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा तेंदुलकर भी थीं। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तेंदुलकर ने इलेक्शन कमीशन की सुविधाओं का जिक्र करते हुए लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूँ कि एक ही नहीं बल्कि पूरी वोटिंग के दौरान हर सेंटर पर अच्छी सुविधा रहे।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र चुनाव की सभी 288 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। शाम छह बजे तक मतदान होना है। चुनाव परिणाम 23 नवम्बर को आएगा। बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज भी वोट डालने के लिए पहुँच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+