Mahim seat: राज ठाकरे के बेटे अमित के लिए महायुति में खींचतान, BJP देना चाह रही समर्थन, शिंदे प्रत्याशी अड़ा
Amit Thackeray Mahim-Dadar Assembly Seat: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में ठाकरे परिवार की वजह से दो सीटें वरली और माहिम-दादर चर्चा में हैं। वरली से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और माहिम से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे चुनाव लड़ रहे हैं। अमित ठाकरे को लेकर महायुति में खींचतान तक हो गई।
दरअसल, महाराष्ट्र चुनाव की हॉट सीट माहिम से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अमित ठाकरे के खिलाफ एकनाथ शिंदे गुट शिवसेना और उद्धव ठाकरे गुट शिवसेना ने प्रत्याशी उतारे हैं, जिससे माहिम इकलौती ऐसी सीट बन गई, जिस पर तीनों प्रत्याशी 'शिवेसना' से हैं।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र चुनाव 2024: वो 4 सीटें, जहां MVA के घटक दलों में सियासी टकराव, एक-दूसरे के खिलाफ उतारे प्रत्याशी

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा, शिवसेना (यूबीटी) और अजित पवार (एनसीपी) हैं। माहिम सीट पर भाजपा मनसे उम्मीदवार अमित ठाकरे को समर्थन करना चाहती है। इसलिए महायुति घटक दलों में खींचतान हो गई है। भाजपा ने शिवेसना (यूबीटी) के मौजूदा विधायक व उम्मीदवार सदा सरवणकर से नामांकन वापसी की अपील की है। लेकिन विधायक सरवणकर ने इनकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Election 2024: उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे के बेटे आदित्य-अमित में ज्यादा अमीर कौन?
महाराष्ट्र महायुति गठबंधन सरकार में भाजपा नेता व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि भाजपा अभी भी माहिम विधानसभा चुनाव 2024 में अमित ठाकरे को समर्थन करना चाहती है। इसका समाधान ढूंढने की कोशिश की जा रही है। स्थिति चार नवंबर को नाम वापसी के आखिरी दिन तक स्पष्ट हो पाएगी।
देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि भाजपा ने अपने ज्यादातर बागियों को नामांकन वापसी के लिए मनाने का प्रयास कर रही है। उल्लेखनीय है कि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) महायुति का हिस्सा नहीं है। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।
महाराष्ट्र में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव
महाविकास अघाड़ी घटक दल में कांग्रेस 103, उद्धव ठाकरे शिवसेना 96 और शरद पवार एनसीपी 87 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि महायुति के घटक दल में भाजपा 148, एकनाथ शिंदे शिवेसना 80 और अजित पवार एनसीपी 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications