Maharashtra Election 2024: उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे के बेटे आदित्‍य-अमित में ज्‍यादा अमीर कौन?

Amit Thackeray Net Worth: मुम्‍बई के बालासाहेब ठाकरे परिवार की सियासी बागडोर तीसरी पीढ़ी के हाथ में है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मैदान में ठाकरे परिवार से आदित्‍य ठाकरे व अमित ठाकरे अलग-अलग सीट से उम्‍मीदवार हैं। मौजूदा MLA आदित्‍य ठाकरे मुम्‍बई की वर्ली सीट से दूसरी बार और अमित ठाकरे ने माहिम सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

शिवसेना (UBT) vs महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)

आदित्‍य ठाकरे के पिता उद्धव ठाकरे व दादा बालासाहेब ठाकरे। अमित ठाकरे के पिता राज ठाकरे व दादा श्रीकांत ठाकरे। दोनों के पड़दादा का नाम प्रबोधनकार ठाकरे। पहले शिवसेना एक ही थी। फिर बाला साहेब ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे ने महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना नाम से नई पार्टी बना ली। शिवसेना फिर टूटी और इस बार शिवसेना के नाम से ही दो गुट बन गए। एक उद्धव ठाकरे शिवसेना और दूसरा शिंदे शिवसेना।

Aditya Thackeray Amit Thackeray

आइए जानते हैं कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के मैदान में उतरे चचेरे भाइयों आदित्‍य ठाकरे व अमित ठाकरे की संपत्ति के बारे में।

आदित्‍य ठाकरे की संपत्ति (Aditya Thackeray Net Worth)

34 साल के आदित्‍य ठाकरे के घर का पता प्लॉट नंबर 25, मातोश्री बंगला, कलानगर, बांद्रा पूर्व, मुंबई है। आदित्‍य ठाकरे के पास कुल 15 करोड़ 43 लाख 3 हजार 60 रुपए की चल संपत्ति है, जिसमें नकदी, आभूषण, बैंक जमा व वाहन शामिल हैं। आदित्‍य ठाकरे के पास 6 करोड़ 4 लाख 51 हजार 350 रुपए की अचल संपत्ति है, जिसमें पिता से तोहफे में जमीन व मुम्‍बई में कॉमर्शियल इमारतों में 2 दुकान आदि हैं।

आदित्‍य ठाकरे के पास 1 करोड़ 91 लाख 07 हजार 159 रुपए के आभूषण हैं। 2019 मॉडल की BMW Car है। LIC में 21 लाख 55 हजार 741 प्रीमियम है। आदित्‍य ठाकरे के पास 37 हजार 344 रुपए नकद हैं। बैंक में 2 करोड़ 81 लाख 20 हजार 723 रुपए जमा हैं। शेयर बाजार में 10 करोड़ 14 लाख 98 हजार 52 रुपए लगा रखे हैं। (संपत्ति विवरण-आदित्‍य ठाकरे वली सीट चुनाव 2024 का शपथपत्र)

अमित ठाकरे की संपत्ति (Amit Thackeray Net Worth)

वेबसाइट Marathibio.Com के अनुसार अमित ठाकरे की संपत्ति साल 2022 तक $ 05 मिलियन है। ये कई नामी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। 24 मई 1992 को जन्‍मे अमित ठाकरे की शादी मिताली बोरुडे से हुई है। मिताली पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। अमित ठाकरे की मां का नाम शर्मिला ठाकरे और बहन का नाम उर्वशी ठाकरे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+