महाराष्ट्र चुनाव 2024: वो 4 सीटें, जहां MVA के घटक दलों में सियासी टकराव, एक-दूसरे के खिलाफ उतारे प्रत्याशी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में परांडा, पंढरपुर, दिग्रस और धारावी ऐसी विधानसभा सीट हैं, जहां से महाविकास अघाड़ी (MVA) के घटक दल कांग्रेस, शरद पवार NCP और शिवसेना (UBT) के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। महाविकास अघाड़ी की पार्टियों ने 286 और महायुति की पार्टियों ने 284 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। कई सीटें ऐसी हैं, जहां महाविकास अघाड़ी की घटल दल पार्टी के उम्मीदवारों के टकराव है।

महाविकास अघाड़ी के घटक दलों में टकराव
परांडा विधानसभा सीट: शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से राहुल मोटे और उद्धव ठाकरे शिवसेना ने रणजीत पाटील को टिकट दिया है।
पंढरपुर विधानसभा सीट: शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से अनिल सावंत और कांग्रेस ने भगीरथ भालके को टिकट दिया है।
दिग्रस विधानसभा सीट: कांग्रेस ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे को टिकट दिया है। उनके सामने उद्धव ठाकरे शिवसेना ने पवन जायसवाल को मैदान में उतारा है।
धारावी विधानसभा सीट: कांग्रेस से ज्योति गायकवाड़ मैदान में हैं जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने बाबूराव माने को उम्मीदवार घोषित किया है।
महाराष्ट्र में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा चुनाव?
महाविकास अघाड़ी घटक दल में कांग्रेस 103, उद्धव ठाकरे शिवसेना 96 और शरद पवार एनसीपी 87 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि महायुति के घटक दल में भाजपा 148, एकनाथ शिंदे शिवेसना 80 और अजित पवार एनसीपी 52 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
288 सीटों पर 7995 उम्मीदवार
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटें हैं। 29 अक्टूबर नामांकन पत्र दाखिल का आखिरी दिन था। इस दिन तक कुल 7 हजार 995 उम्मीदवारों ने 10 हजार 905 पर्चे भरे हैं। फिलहाल बागियों को मनाया जा रहा है। उन्हें नाम वापसी के लिए राजी किया जा रहा है। चार नवंबर नाम वापसी का आखिरी दिन है। सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतों की गिनती है।












Click it and Unblock the Notifications