Maharashtra Budget 2025: महाराष्ट्र में 7.2 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश, जानिए बजट 2025-26 की बड़ी बातें
Maharashtra Budget 2025: महाराष्ट्र सरकार ने साल 2025-26 के लिए बजट पेश किया है। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री अजीत पवार के द्वारा कुल 7.2 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया।
जिसमें 45,891 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुमानित है। इस बजट में मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना के लिए 36 हजाड़ करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है।

राजस्व संग्रह का अनुमान 5,60,964 करोड़
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री अजीत पवार ने कहा कि, साल 2025-26 में कुल 7.2 लाख करोड़ रुपये का व्यय आवंटित किया गया है। वहीं राजस्व संग्रह का अनुमान 5,60,964 करोड़ रुपये है, जबकि राजस्व खर्च 6,06,855 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इसके परिणामस्वरूप, अनुमानित राजस्व घाटा 45,891 करोड़ रुपये रहेगा।
ये भी पढ़ें Maharashtra CM देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को दिया एक और तगड़ा झटका, लिया ये फैसला
महाराष्ट्र बजट 2025-26 की बड़ी बातें
लाडकी बहन योजना
इस बजट में मुख्यमंत्री लाडकी बहन योजना के लिए 36 हजाड़ करोड़ का प्रस्ताव रखा गया है।
सड़क निर्माण
साल 2025-26 में राज्य में 1500 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-3 के तहत 5670 करोड़ रुपए की लागत के 6500 किलोमीटर सड़क की मंजूरी दी गई है।
श्रम सुधार
नई श्रम नियम केंद्रीय सरकार के नए श्रम कोड के अनुरूप बनाए जाएंगे, ताकि श्रमिकों के अधिकारों और रोजगार सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।
लॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर
10,000 एकड़ से अधिक भूमि पर समर्पित लॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित की जाएगी, जिससे माल ढुलाई और आपूर्ति में तेजी आएगी।
इनवोवेशन सिटी
नवी मुंबई में 250 एकड़ क्षेत्र में एक "इनवोवेशन सिटी" का विकास किया जाएगा, जो इनवोवेशन ,अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश और विकास को बढ़ावा देगा।
औद्योगिक विकास
औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए 6,400 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव दिया गया है। इस योजना के तहत विभिन्न उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा।
ग्रीन ऊर्जा
सरकार अगले पांच वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की योजना और कम लागत वाली ग्रीन ऊर्जा की खरीद के माध्यम से बिजली खरीद लागत में 1.13 लाख करोड़ रुपये की बचत करने का लक्ष्य रखी है। जिससे राज्य की औद्योगिक बिजली दरों में कमी आएगी।
इनवोवेशन सिटी
नवी मुंबई में 250 एकड़ क्षेत्र में एक "इनवोवेशन सिटी" का विकास किया जाएगा, जो इनवोवेशन ,अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निवेश और विकास को बढ़ावा देगा।
अर्थव्यवस्था 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान
वहीं महाराष्ट्र के आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, राज्य की अर्थव्यवस्था 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना है। जो राष्ट्रीय विकास दर 6.5 प्रतिशत से अधिक है। राज्य का नाम मात्र सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 2024-25 के लिए 45.31 लाख करोड़ रुपये का अनुमानित है।












Click it and Unblock the Notifications