Maharashtra Politics: क्यों कंफ्यूज कर रही है महाराष्ट्र की राजनीति, विपक्षी नेताओं की सरकार से हो गई सेटिंग?

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ-कुछ अजीब चल रहा है। हाल में जो सियासी घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्होंने इसे समझना काफी जटिल बना दिया है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) के नेताओं की ओर से सरकार से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिशों ने इस उलझन को और बढ़ा दिया है। क्या यह सब सोची समझी रणनीति का हिस्सा है या फिर सत्ता समीकरणों में कोई बड़ा बदलाव होने वाला है? यह समझना बहुत ही दिलचस्प हो गया है।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत का पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करना चौंकाने वाला रहा। वे बीते 6 वर्षों से बीजेपी और फडणवीस के सबसे मुखर आलोचक बने हुए थे। लेकिन, अचानक उनकी प्रशंसा करने लगे हैं। इससे पहले, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने गए थे, तब भी राउत उनके साथ नहीं थे।

maharashtra politics

Maharashtra Politics: विपक्षी नेताओं की सरकार से क्यों बढ़ रही हैं नजदीकियां?

इसी तरह, एनसीपी (शरद पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल की आधी रात को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात भी चर्चा का विषय बन गई है। इस मुलाकात के कुछ दिनों बाद ही जयंत पाटिल और उनकी पार्टी के एक और विधायक उत्तम जानकर को सरकारी स्टाफ आवंटित करने की खबरें भी कुछ मीडिया में आई हैं।

बड़ी बात ये है कि उत्तम जानकर शरद पवार की पार्टी के उन नेताओं में से एक हैं जो ईवीएम के खिलाफ मुखर रहे हैं, जो कि एमवीए या इंडिया ब्लॉक का एक बहुत बड़ा राजनीतिक एजेंडा रहा है। इससे यह सवाल उठने लगा है कि विपक्षी नेताओं के रुख में अचानक सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति बदलाव क्यों दिख रहा है?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में संयोग चल रहा है कि होने वाला है कोई बड़ा प्रयोग?

यही नहीं, एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में, शरद पवार ने मराठी साहित्य सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया, जहां प्रधानमंत्री ने उनकी उम्र और वरिष्ठता को भरपूर सम्मान दिया, जो मीडया में सुर्खियां बनीं।

इसके बाद कयास लगे कि शरद पवार और मोदी के बीच राजनीतिक समीकरणों में कुछ बदलाव हो सकता है। शरद पवार कई बार राजनीति में अप्रत्याशित साबित हो चुके हैं, इसलिए पहले खुद प्रधानमंत्री के करीब पहुंचना और फिर अपने नेता को बीजेपी नेता और मंत्री के पास मिलने के लिए भेज देना, क्या सिर्फ सियासी संयोग है या फिर कुछ और यह कहना मुश्किल है।

Maharashtra Politics: एनसीपी के दोनों गुटों में भी नरमी के मिल चुके हैं संकेत

दूसरी ओर,महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन महायुति की शानदार जीत के बाद एनसीपी के दोनों गुटों के बीच सुलह की अटकलों को भी हवा मिल चुकी हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के चाचा शरद पवार गुट से रिश्ते सुधरने की खबरें आ चुकी हैं।

Maharashtra Politics News: एकनाथ शिंदे के रुख से और बढ़ जाता है कंफ्यूजन

वहीं,शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की लगातार कई महत्वपूर्ण बैठकों से अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी हुई है। यह कहा जा रहा है कि वे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से नाराज चल रहे हैं, जिसके चलते भाजपा-शिवसेना सरकार के अंदरूनी तनाव की खबरों को बल मिलने लगता है। लेकिन, वही शिंदे कुंभ में स्नान नहीं करने को लेकर जिस तरह से विपक्ष पर निशाना साधते हैं और पीएम मोदी के कार्यक्रम में मुस्तैद नजर आते हैं, उससे कंफ्यूजन और बढ़ जाता है।

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र में अलग-थलग पड़ती जा रही है कांग्रेस

लेकिन, इन सबके बीच एक बात स्पष्ट तौर पर नजर आ रही है कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से किनारे लगती जा रही है। यह वही पार्टी है जिसने लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था। लेकिन, विधानसभा चुनावों में ऐसा सफाया हुआ कि उद्धव और शरद पवार की पार्टी भी भाव देने को तैयार नहीं है। दूसरी तरफ बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार काफी मजबूत स्थिति में है।

Maharashtra Politics: शहरी निकाय चुनावों के लिए बन रहे हैं समीकरण ?

इन तमाम घटनाओं से स्पष्ट होता है कि महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ बड़ा पक रहा है। विपक्षी दलों के नेताओं का सत्ता पक्ष से नजदीकियां बढ़ाना इस बात की ओर इशारा करता है कि या तो वे खुद को भविष्य के राजनीतिक समीकरणों में फिट करने की कोशिश कर रहे हैं या फिर सत्ता पक्ष उन्हें अपने पाले में लाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

अगर इन संभावनाओं में जरा भी दम है तो हो सकता है कि यह सबकुछ स्थानीय निकायों, निगमों और नगरपालिका चुनावों के लिए हो रहा है। फिलहाल यह आरक्षण के मसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की वजह से रुका पड़ा है, लेकिन एक बार फैसला आते ही इसकी प्रक्रिया शुरू होनी है, जिसमें बीएमसी चुनाव (BMC polls) भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+