Maharashtra: गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सली

Maharashtra News Hindi: महाराष्ट्र के माओवादी प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया गया है। मरने वाले माओवादियों पर कुल 86 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित था। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने दावा किया कि अभियान की सफलता की वजह से माओवादियों के कोरची-टीपागढ़ दलम और चटगांव-कासनसूर दलम का सफाया हो गया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सीमा के पास हुई मुठभेड़ में बुधवार को पांच महिला उग्रवादियों सहित कुल 12 नक्सली मारे गए थे। जबकि इस मुठभेड़ में 3 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे ।

cg news

एक अफसर ने बताया कि दोपहर में दोनों पक्षों के बीच गोलीबारीशुरू हुई और लगभग छह घंटे तक चली। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक दफ्तर से जारी एक बयान में बताया गया है कि कल सुबह विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली थी कि कोरची-टीपागढ़ और चटगांव-कासनसूर के साझा स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) के 12 से 15 सदस्य वंडोली गांव में छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं । इनका मकसद नक्सलियों द्वारा मनाए जाने वाले आगामी शहीद सप्ताह (28 जुलाई से तीन अगस्त) के दौरान विध्वंसकारी गतिविधियों को अंजाम देना है।

इस बयान में यह भी कहा गया है कि पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन) विशाल नागरगोजे की अगुआई में माओवादी विरोधी सी-60 दस्ते की 7 इकाइयों को तत्काल क्षेत्र में तलाशी अभियान के लिए भेजा गया। जबकि टीमें अभियान में लगी हुई थीं, तब माओवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए सी-60 टीमों ने मुहंतोड़ जवाब दिया था।

एक प्रेस कांफ्रेस में पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि पुलिस के दबाव में वृद्धि देखकर माओवादी घने जंगल की ओर भाग गये। इस गोलीबारी के बाद पूरे क्षेत्र में की तलाशी ली गई, जिसमें सात पुरुष और 5 महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

अफसर ने बताया कि शवों के अतिरिक्त, पुलिस ने मौके से सात स्वचालित हथियार, तीन एके 47 राइफल, दो इंसास राइफल, एक कार्बाइन गन और एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), नक्सलियों साहित्य, विस्फोटक, डेटोनेटर और अन्य सामान बरामद किया।

नीलोत्पल ने कहा कि मुठभेड़ में नक्सलियों के कोरची-टीपागढ़ और चटगांव-कासनसूर इलाके के डिवीजनल कमेटी के 3 कुख्यात कैडर, 5 एरिया कमेटी सदस्य और 4 दलम सदस्य मारे गए, जिन पर कुल 86 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने जानकारी दी कि उत्तरी गढ़चिरौली के अधिकतर हिस्से से सशस्त्र माओवादी समूहों का सफाया हो चुका है।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान योगेश तुलावी उर्फ ​​नरेंद्र (36), विशाल अतराम उर्फ ​​लक्ष्मण (43) और प्रमोद कचलामी (31) के तौर में हुई है। तीनों चटगांव-कासनसूर दलम के थे और हर पर 16-16 लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि अन्य मृतक, महारू गावड़े (31), अनिल दर्रो (28), सरिता परसा (37), रज्जो गावड़े (35) और विज्जू, सभी चटगांव-कासनसूर और कोरची-टीपागढ़ एलओएस के एरिया कमेटी सदस्य थे और हर पर 6-6 लाख रुपये का इनाम था।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+