छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
Naxalites Arrested: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक पर एक लाख रुपये का इनाम भी है। यह कार्रवाई जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और थाना गंगालूर के संयुक्त प्रयास से की गई।
बीते कुछ महीनो से सुरक्षाबलों को नक्रसलियों के खिलाफ लगातार सफलताएं मिल रही है। 6 जुलाई को ही सुकमा जिले में पांच हार्डकोर नक्सलियों को पकड़ा गया था। इन लोगों के पास भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पाई गई थी। ये सभी किसी बड़े हमले की योजना बना रहे थे। इसके पहले 28 जून को एक अन्य घटना में सात ईनामी नक्सलियों को पकड़ा गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दंतेवाड़ा पुलिस का लोन वर्राटू अभियान खास तौर पर प्रभावी रहा है, जिसके चलते अब तक 800 से अधिक नक्सलियों ने हिंसा के बजाय शांति का रास्ता चुना है। सरकार की आत्नमसमर्क्सपण नीति से प्रभावित होकर नक्सली अपनी इच्छा से आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: महिला पार्षद को घर से घसीटकर बीच सड़क पर पटका, जानिए क्या है मामला












Click it and Unblock the Notifications