Maharashtra: आदित्य ठाकरे की कार को बाइक ने मारी टक्कर, ड्राइवर को किया पुलिस के हवाले, जांच जारी

Aditya Thackeray: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक अनहोनी घटना सामने आ गई। दादर इलाके में सेना भवन के पास महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और विधायक आदित्य ठाकरे की कार के साथ एक बाइक की टक्कर हो गई।

आदित्य ठाकरे की कार को एक बाइक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक चालक को पकड़ लिया गया। उन्हें शिवाजी पार्क पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक चालक का नाम अमित अंजारा है।

Maharashtra: आदित्य ठाकरे की कार को बाइक ने मारी टक्कर

पुलिस अधिकारी ने कहा कि वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। आईपीसी की धारा 279 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। गनीमत है कि इस घटना में किसी तरह का कोई हताहत नहीं हुआ है। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

वहीं, इससे पहले मुंबई में जलभराव की स्थिति को लेकर आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। मानसून के बाद सड़कों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने सरकार पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि इस सरकार में बड़े पैमाने पर घोटाले हो रहे हैं।

उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में इस समय तानाशाही चल रही है। बीएमसी हो ठाणे महानगर पालिका हो, नागपुर हो, सोलापुर हो, हर जगह जहां जहां कोई जनप्रतिनिधि नहीं है। वहां बड़े पैमाने में घोटाले चल रहे हैं। अगर इन घोटालों को लेकर हम जनता के सामने आ रहे हैं तो हमारे लोगों पर केस हो रहे हैं।

आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि अगर आप देखें तो इस सरकार की जो प्रशंसा करे वो अच्छा है और जो सत्य के बारे में बात करे वो बुरा हो जाता है।

यह भी पढ़ें- उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर लगाए आरोप, बोले- बड़े पैमाने में हो रहे घोटाले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+