उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार पर लगाए आरोप, बोले- बड़े पैमाने में हो रहे घोटाले
उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने वाटर लॉगिंग के चलते महाराष्ट्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मानसून के बाद सड़कों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में बड़े पैमाने पर घोटाले हो रहे हैं।
उद्धव ठाकरे गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में इस समय तानाशाही चल रही है। बीएमसी हो ठाणे महानगर पालिका हो, नागपुर हो, सोलापुर हो, हर जगह जहां जहां कोई जनप्रतिनिधि नहीं है। वहां बड़े पैमाने में घोटाले चल रहे हैं। अगर इन घोटालों को लेकर हम जनता के सामने आ रहे हैं तो हमारे लोगों पर केस हो रहे हैं।

आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि अगर आप देखें तो इस सरकार की जो प्रशंसा करे वो अच्छा है और जो सत्य के बारे में बात करे वो बुरा हो जाता है। हम जनप्रतिनिधि हैं जनता की आवाज उठाते रहते हैं। महाअघाड़ी सरकार हो या पिछली मुंबई नगर पालिका में सरकार हो, जनता के काम होते थे उनकी आवाज सुनी जाती थी।
उन्होंने आगे कहा कि कल नगर आयुक्त 2 दिन से शहर में नहीं थे। जब हमारी सरकार होती थी तो पालिका के वरिष्ठ अधिकारी भारी बारिश होने पर रास्तों में दिखाई देते थे। मेयर हो या फिर सीएम उद्धव ठाकरे जी, रास्तों पर आकर जायजा लेते थे। कल जो हुआ वो बारिश में फोटो सेशन का काम चला।
शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने बताया कि ये सरकार जनता के खिलाफ काम करने वाली सरकार है। उसी के खिलाफ हम ये मोर्चा निकाल रहे हैं। बीएमसी किसी की भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। प्री मानसून के जो काम होते है हमारी सरकार के समय होते थे। इसके साथ ही आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार की मानसून को लेकर तैयारियों को कमजोर बताया।












Click it and Unblock the Notifications