मुंबई: कुर्ला के स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर
मुंबई। मुंबई के कुर्ला स्थित स्क्रैप के एक गोदाम में आग लग गई है। बुधवार शाम को ये आग लगी है। आग की सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बीएमसी की ओर से कहा गया है कि हादसे में अभी तक किसी के जख्मी होने की जानकारी नहीं है। वहीं आग लगने की वजह का भी अभी पता नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, कुर्ला वेस्ट में गुरुद्वारा के पास सीएसटी रोड पर स्क्रैप मार्किट स्थित एक गोदाम मे ये आग लगी है। आग लगने के बाद आसपास धुएं का गुबार देखा जा रहा है, जिससे लग रहा है कि आग काफी भीषण है। आग से नुकसान का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन आग को देखते हुए जानमाल के बड़े नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
VIDEO: गलती से सीमा पार कर आए युवक को भारतीय सेना ने पाक को सौंपा, जाते हुए दिए कपड़े और मिठाई












Click it and Unblock the Notifications