VIDEO: गलती से सीमा पार कर आए युवक को भारतीय सेना ने पाक को सौंपा, जाते हुए दिए कपड़े और मिठाई

कुपवाडा। भारतीय सेना ने बुधवार को गलती से सीमा पार कर आए एक युवक को पाकिस्तान को सौंप दिया गया। इस दौरान भारतीय अफसरों ने इस युवक को कपड़े और मिठाई भी दी। भारतीय अधिकारियों ने इंसानियत का परिचय देते हुए उत्तर-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तेतवाल क्रॉसिंग पॉइंट से इस युवक को पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले कर कर दिया। ये युवक 5 अप्रल को सीमा पार कर इस ओर आ गया था।

Recommended Video

    VIDEO: गलती से सीमा पार कर आए युवक को भारतीय सेना ने पाक को सौंपा, जाते हुए दिए कपड़े और मिठाई
    Indian army repatriated a youth to Pakistani authorities from as humanitarian gesture He had crossed LoC on 5th April

    भारतीय सेना ने बताया है कि 5 अप्रैल को ये युवक नियंत्रण रेखा पार कर इस ओर आ गया था। जिसके बाद इसे हिरासत में ले लिया गया। जांच में पाया गया कि ये युवक पाक अधिकृत कश्मीर के लिपा का रहने वाला है और गलती से इस ओर आ गया है। खुद को भारतीय सेना की हिरासत में पाकर ये युवक काफी डर गया था, ऐसे में सेना ने उसका खाना और कपड़े दिए। इसके बाद पाक से संपर्क साधा गया और बताया गया कि एक युवक इस ओर आ गया है। सभी जरूरी कार्रवाई करते हुए आज उसको वापस कर दिया गया।

    राजस्थान सीमा पर भी इस ओर आ गया था एक बच्चा

    बीते हफ्ते राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर भी एक सात-आठ साल का बच्चा बाड़मेर में सीमा पार कर भारत में चला आया था। यहां बीएसएफ जवानों को देखा तो वह रोने लगा। जवानों ने उसे चुप करते हुए गांव का नाम पूछा तो पता चला कि वो पाकिस्तान का है। वो अनजाने में अपने घर का रास्ता भटक कर आ गया है। ऐसे में अधिकारियों ने तुरंत ही पाक अफसरों से संपर्क कर उसे वापस पाकिस्तान को सौंप दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+