Kunal Kamra: 'कलाकार को कैसे मारा जाए?' कुणाल कामरा ने शेयर किया नया पोस्ट, फिर साधा सरकार पर निशाना

kunal kamra controversy: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा (kunal kamra) की मुश्किलें जल्द खत्म होती नजर नहीं आ रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कथित टिप्पणी करने के मामले में तीसरा समन जारी किया है। साथ ही, पूछताछ के लिए 5 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है।

पुलिस द्वारा भेजे गए समनों के बीच कुणाल कामरा (kunal kamra) ने सरकार पर निशाना साधते हुए एक नया पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट कुणाल ने अपने X हैंडल पर शेयर किया है। अपने पोस्ट के जरिए कुणाल कामरा ने आरोप लगाया है कि विरोध जताने वाले कलाकारों को चुप करने का एक व्यवस्थित अभियान चलाया जा रहा है।

kunal kamra

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुणाल कामरा ने जो पोस्ट किया है, उसका शीर्षक 'लोकतांत्रिक तरीके से कैसे एक कलाकार की हत्या की जाए' रखा है। अपने इस पोस्ट में कुछ प्वाइंटस शेयर किए है और कहा कि सरकार विरोध की आवाज को दबाने के लिए ये तरीके अपनाती है। कुणाल कामरा ने अपने पोस्ट में इन पांच बातों का जिक्र किया है।

1- आक्रोश - इतना कि ब्रांड अपना काम देना बंद कर दें।
2- अधिक आक्रोश - जब तक कि निजी क्षेत्र और कॉरपोरेट काम देना बंद न कर दें।
3- अत्यधिक हिंसक - ताकि दो कि बड़े मंच भी उनको मौका देने से डरें।
4- हिंसक आक्रोश - तब तक, जब तक कि सबसे छोटी जगहें भी अपने दरवाजे बंद नहीं कर दें।
5- पूछताछ के लिए उनके (कलाकारों के) दर्शकों को बुलाएं - कला को अपराध स्थल में बदल दें।

कलाकर के पास बचे केवल दो विकल्प

कुणाल कामरा ने इसी पोस्ट में लिखा कि इन सब के बाद किसी भी कलाकार के बाद केवल दो विकल्प बच जाते हैं। पहले तो कलाकार अपनी आत्मा बेच दें और डॉलर की कठपुतली बन जाएं या दूसरा अपना मुंह बंद कर लें। यह सिर्फ रणनीति नहीं है, बल्कि यह एक राजनीतिक हथियार है। चुप कराने की मशीन है।

ये भी पढ़ें: कुणाल कामरा के लिए कॉमेडी बनी ट्रेजेडी: विशेषाधिकार हनन नोटिस स्वीकार, क्या है ये और अब क्या होगा आगे?

क्यों चर्चाओं में आए कुणाल कामरा?

कुणाल कामरा ने अपने शो के दौरान डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के पर तीखी टिप्पणी की थी, जो मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो में आयोजित किया गया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस टिप्पणी के बाद पुलिस ने कामरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत मानहानि और जन उपद्रव के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था।

अलग-अलग दर्ज हुई FIR

इस मामले में कुणाल कामरा के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई हैं। हालांकि, कुणाल कामरा मंगलवार 01 अप्रैल को मद्रास हाई कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्होंने अग्रिम जमानत की मांग की। हाई कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए वनूर की स्थानीय कोर्ट में पेश होकर जमानत हासिल करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें: Kunal Kamra: बैंकर को कुणाल कामरा मामले में मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस, बीच में रोकनी पड़ी यात्रा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+