Kunal Kamra: बैंकर को कुणाल कामरा मामले में मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस, बीच में रोकनी पड़ी यात्रा
kunal kamra controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा (kunal kamra) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित टिप्पणी मामले में कुणाल कामरा को तीसरा नोटिस भेजा है। तो वहीं, मानहानि के मामले में गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए नवी मुंबई के खारघर के एक बैंकर को नोटिस जारी किया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुणाल कामरा के खिलाफ मानहानि के एक मामले में गवाह के तौर खारघर के एक बैंकर को पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस के सामने पेश है। इसलिए बैंकर को नोटिस मिलने के बाद तमिलनाडु और केलर की यात्रा स जल्दी वापस आना पड़ा। दरअसल, बैंकर 17 दिन की यात्रा पर थे, उन्हें 6 अप्रैल को लौटना था।

हालांकि, उन्हें 28 मार्च को पुलिस का फोन पहुंचा, जिसके अगले दिन व्हाट्सएप के जरिए नोटिस मिला। नोटिस में सीआरपीसी की धारा 179 के तहत पूछताछ के लिए उन्हें 30 मार्च को उपस्थिति होने के लिए कहा गया था। खबर के मुताबिक, खार पुलिस ने कुछ दर्शकों को नोटिस भेजा है। ये दर्शक कामरा के 2 फरवरी को खार के हैबिटेट स्टूडियो में हुए स्टैंड-अप शो में मौजूद थे।
कामरा ने इसी शो में शिंदे के खिलाफ टिप्पणी की थी। नोटिस में दर्शकों को पुलिस स्टेशन आकर गवाह के तौर पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने बैंकर के हवाले से बताया, 'मैं 21 मार्च को मुंबई से निकला था और मुझे 6 अप्रैल को वापस लौटना था। जब मैं तमिलनाडु में था तो मुझे मुंबई पुलिस का बार-बार फोन आया।'
बैंकर ने बताया कि पुलिस अधिकारी को मेरी मेरे शहर से बाहर होने पर संदेह था शायद, इसलिए उन्होंने मेरे खारघर स्थित घर पर आकर धमकी दी। इस वजह से मुझे अपनी यात्रा बीच में ही रोककर जल्दी मुंबई लौटना पड़ा। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मेरे यह कहने के बावजूद कि मैंने शो के लिए ऑनलाइन टिकट बुक किया था।
मेरे पास बुकिंग का सबूत भी है...पुलिस ने कहा कि मैंने कामरा द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो को एडिट किया होगा। इस दौरान बैंकर ने पूछा कि कॉमेडियन अपने शो का वीडियो मुझे (एडिटिंग के लिए) क्यों सौंपेंगे?" इस बीच मुंबई पुलिस ने मंगलवार 01 अप्रैल को कहा कि कामरा के शो के दर्शकों को ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसी भी दर्शक को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है। खबर के मुताबिक, कामरा के खिलाफ "नया भारत" नामक स्टैंड-अप शो में शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए चार FIR दर्ज की गई हैं। पहले मामले में पुलिस ने उन्हें दो समन भेजे, लेकिन कामरा पुलिस के सामने पेश नहीं हुए।
कुणाल कामरा के शो पर हुआ था विवाद
बता दें कि कुणाल कामरा केस्टैंड-अप शो, खार के हैबिटेट स्टूडियो में हुआ था...जिसका का एक वीडियो ऑनलाइन अपलोड होने के बाद, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने 23 मार्च को स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी। इसके बाद पुलिस ने 12 शिवसेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था, जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
अब तक की जानकारी के अनुसार, कुणाल कामरा को पुलिस ने तीसरी बार बुलाया है। उन्हें डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणियों के कारण बुलाया गया है। कामरा को हाई कोर्ट से कुछ समय के लिए राहत मिली हुई है, लेकिन पुलिस उनसे पूछताछ करना चाहती है। पुलिस इस मामले में दर्शकों से भी जानकारी जुटा रही है।
ये भी पढ़ें: मद्रास हाईकोर्ट में पेश हुए कुणाल कामरा, कॉमेडियन को अग्रिम जमानत के बावजूद सता रहा है गिरफ्तारी का डर












Click it and Unblock the Notifications