Ketan Agarwal: 'मेरे केतन को सिया ने मार डाला', पोते के गम में दादा का निधन, गम की चपेट में अग्रवाल परिवार
Ketan Agarwal: पुणे के केतन अग्रवाल केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, अपने जवान बेटे को खोने के बाद पूरा अग्रवाल परिवार अभी गम से उबर नहीं पाया था कि एक और दुखों का पहाड़ उसके ऊपर गिर गया है, दरअसल केतन के दादा, देवीचंद अग्रवाल का शनिवार रात पुणे के एक अस्पताल में निधन हो गया। परिवार का कहना है कि वे अपने पोते की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए।
शनिवार, 4 जुलाई 2026 की रात लगभग 9:45 बजे पुणे के जुपिटर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने देवीचंद अग्रवाल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, केतन की आकस्मिक मौत ने देवीचंद अग्रवाल को भीतर से पूरी तरह तोड़ दिया था।

बुजुर्ग होने के कारण वह इस गहरे मानसिक आघात को सहन नहीं कर सके। पोते की मौत के बाद से ही उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बता दें कि देवीचंद अग्रवाल की उम्र 71 साल थी।
'ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम' से गुजर रहे थे देवीचंद अग्रवाल
डॉक्टरों ने कहा कि 'केतन की मौत के कारण वो गहरे सदमे में थे, वो 'ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम' से गुजर रहे थे।' प्राप्त जानकारी के मुताबिक पोते के निधन के बाद से ही उन्होंने खाना-पीना लगभग छोड़ दिया था। लगातार तनाव में रहने के कारण उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल असंतुलित हो गया था। परिवार के सदस्यों ने उन्हें संभालने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जब उनकी तबीयत बहुत अधिक बिगड़ने लगी, तो उन्हें पुणे के जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन तमाम कोशिशों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और शनिवार रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
इस दोहरे सदमे से अग्रवाल परिवार पूरी तरह से बिखर गया है। एक तरफ जहां पूरा घर केतन अग्रवाल की मौत के गम से उबरने की कोशिश कर रहा था, वहीं अब परिवार के सबसे बुजुर्ग सदस्य के चले जाने से पूरा माहौल अत्यंत गमगीन हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवीचंद अग्रवाल अपने पोते के बेहद करीब थे, उसकी शादी को लेकर भी बहुत उत्सुक थे इसलिए केतन का जाना उन्हें बर्दास्त नहीं हुआ।

18 जून को हुई थी केतन अग्रवाल की मौत
18 जून को केतन अग्रवाल की डेड बॉडी लोहागढ़ के खाई से मिली थी, पहले तो लगा कि ये एक हादसा है लेकिन बाद में जांच में सामने आया कि केतन को 400 फीट की खाई में धक्का दिया गया था। पुलिस के मुताबिक कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके तथाकथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर की है। फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में है।














Click it and Unblock the Notifications