Indian Railways: 1 दिसंबर से ये सारी ट्रेनें रद्द रहेंगी, पूरी लिस्ट यहां देखिए
मुंबई, 21 नवंबर: रेलवे ने 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कई ट्रेनों की सेवाएं रद्द कर दी हैं। ये सारी विशेष ट्रेनें हैं, जो पूरे तीन महीनों के लिए रद्द की जा रही हैं। सर्दियों के बाद इनकी सेवा बहाल करने के फैसले पर फिर से विचार किया जाएगा। इस दौरान भारतीय रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का भी फैसला किया है। जिन ट्रेनों की सेवाएं रद्द की गई हैं या उनके फेरे बढ़ाए गए हैं, वह महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के प्रमुख स्टेशनों के बीच चलती हैं। यदि आपने भी आने वाले दिनों में किसी ट्रेन यात्रा की तैयारी की हुई है तो एक बार इन ट्रेनों की लिस्ट पर नजर डाल लेना जरूरी है।

1 दिसंबर से कई ट्रेनें रद्द रहेंगी
त्योहारी सीजन में कई सारी स्पेशल ट्रेन शुरू करने के बाद भारतीय रेलवे ने 1 दिसंबर से कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। ये सारी ट्रेनें फरवरी के महीने तक कैंसिल की जा रही है और उसके बाद इन्हें फिर से शुरू करने पर भी विचार हो सकता है। पश्चिमी रेलवे के मुताबिक उसने ठंड के मौसम में 10 ट्रेनों को एक दिसंबर से रद्द किया है। ये सभी ट्रेनें 1 दिसंबर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक नहीं चलेंगी। ऐसे में जिन यात्रियों को इस दौरान ट्रेन यात्रा करनी है, उन्हें एक बार कैंसिल हुई ट्रेनों की लिस्ट पर नजर जरूर डाल लेना चाहिए।
Recommended Video

इन राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनें हुईं रद्द
यहां गौर करने वाली बात है कि त्योहारी मौसम में रेलवे ने करीब 668 स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। यात्रियों की भारी डिमांड को देखते हुए इनमें से ज्यादातर ट्रेनें दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर चलाया गया था। पश्चिमी रेलवे के मुताबिक जिन स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं रद्द की जा रही हैं, वे महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और गुजरात तक चल रही हैं। जबकि, जिस ट्रेन के फेरे यात्रियों की डिमांड पर और बढ़ाना तय हुआ है, वह बिहार जाने वाली ट्रेन है।

रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट देखिए
सर्दी के मौसम में जो स्पेशल ट्रेनें रद्द रहेंगी, वो इस प्रकार हैं-
- ट्रेन नंबर-09017: बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार स्पेशल (प्रत्येक बुधवार) को चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी,2022 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर-09018: हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस (प्रत्येक गुरुवार) को चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी,2022 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर- 09403: अहमदाबाद-सुल्तानपुर (प्रत्येक मंगलवार) को चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 7 दिसंबर, 2021 से 22 फरवरी,2022 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर- 09404: सुल्तानपुर-अहमदाबाद (प्रत्येक मंगलवार) को चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 8 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी,2022 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर- 09407: अहमदाबाद-वाराणसी (प्रत्येक गुरुवार) को चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी,2022 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर- 09408: वाराणसी-अहमदाबाद (प्रत्येक शनिवार) को चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 4 दिसंबर, 2021 से 26 फरवरी,2022 तक रद्द रहेगी।

24 फरवरी तक ये ट्रेनें भी रहेंगी कैंसिल
- ट्रेन नंबर- 09111: वलसाड-हरिद्वार (प्रत्येक मंगलवार) को चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 7 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी,2022 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर- 09112: हरिद्वार-वलसाड (प्रत्येक बुधवार) को चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 8 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर- 04309: उज्जैन-देहरादून (प्रत्येक बुधवार और गुरुवार) को चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
- ट्रेन नंबर- 04310: देहरादून-उज्जैन (प्रत्येक गुरुवार और बुधवार) को चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।

मुंबई सेंट्रल-भागलपुर स्पेशल के फेरे में विस्तार
एक ओर जहां रेलवे ने एक दिसंबर से कई स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं रद्द कर दी हैं, वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन नंबर-09185/09186 (साप्ताहिक) मुंबई सेंट्रल और भागलपुर स्टेशनों के बीच चलते वाली स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विशेष किराए पर बढ़ाने का फैसला किया है। यह ट्रेन पूरी तरह से रिजर्व ट्रेन के तौर पर चलाई जाएगी। इन ट्रेनों में सेकंड एसी, थर्ड एसी,स्लीपर क्लास और सेकंड क्लास श्रेणी के कोच लगेंगे। रविवार से इन ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है और सिर्फ कंफर्म टिकट वालों को यात्रा की अनुमति मिलेगी। ट्रेन नंबर-09185, मुंबई सेंट्रल से 27 नवंबर ( प्रत्येक शनिवार) से 18 दिसंबर तक चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर-09186, भागलपुर (प्रत्येक मंगलवार) से 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications