महाराष्ट्र: ठाणे में एक साथ दो सिलेंडर में धमाका, मलबे में बदली झुग्गी झोपड़ी

ठाणे, 03 मार्च: महाराष्ट्र के ठाणे में गुरुवार शाम को गैस सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका हो गया। हादसा ठाणे के गगनगिरी चॉल इलाके में हुआ। जानकारी के मुताबिक धमाका इतना भयानक था कि ब्लास्ट की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। घटना को लेकर ठाणे नगर निगम ने बताया कि दो सिलेंडर फटने से झुग्गी झोपड़ी के छह कमरे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। खैरियत की बात यह है कि कोई हताहत या चोट की सूचना नहीं है।

gas cylinder blast

इस हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि ठाणे के कलवा इलाके में एक साथ दो सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे 6 झोपड़ियां पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं हादसे की सूचना के बाद कलवा पुलिस अधिकारी, आरडीएमसी, फॉरेस्ट अधिकारी, टोरेंट अधिकारी और दमकल विभाग तुंरत मौके पर पहुंचा, जिसके बाद स्थिति को काबू में लाया गया। इस धमाके में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर में लीकेज से यह विस्फोट हुआ है।

शोरूम में भीषण आग

वहीं इससे पहले उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई, जहां मालदहिया इलाके के विनायक प्लाजा बिल्डिंग के एक शोरूम में भीषण आग लग गई। आग की सूचना के बाद मौके पर तुरंत फायर टेंडर पहुंचे, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाने की काबू पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+