उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर तंज, कहा-अमित शाह ने अपना वादा निभाया होता तो...

मुंबई, 01 जुलाई: महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के एक दिन बाद शिवसेना चीफ और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने एक बड़ा बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुझे दिया हुआ वादा निभाते तो आज राज्य में बीजेपी का सीएम होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी को ये पहले ही कर लेना चाहिए था। कम से कम उसे अपना मुख्यमंत्री तो मिल जाता।

If Amit Shah had kept his word to me, Maharashtra would have a BJP CM by now Uddhav Thackeray

नई सरकार के गठन की प्रक्रिया को गलत बताते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, 'जिस तरीके से सरकार का गठन हुआ और तथाकथित शिवसेना के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया इस बारे में मैंने पहले ही अमित शाह को बता दिया था। यह सम्मानजनक तरीके से भी हो सकता था। उस वक्त शिवसेना आधिकारिक तौर पर आपके साथ थी। ये मुख्यमंत्री (एकनाथ शिंदे) शिवसेना के मुख्यमंत्री नहीं हैं।'

ठाकरे ने कहा कि, बीजेपी को ये पहले ही कर लेना चाहिए था। कम से कम उसे अपना मुख्यमंत्री तो मिल जाता। उन्होंने कहा कि क्या अमित शाह ने मुझसे किया हुआ अपना वादा रखा? जो कल हुआ, 2019 में गठबंधन के दौरान मैंने अमित शाह से यही कहा था कि 2.5 साल शिवसेना का मुख्यमंत्री हो और वही हुआ। अगर वे बात मान लेते तो महाविकास अघाड़ी का गठन ही नहीं होता और अब 2.5 साल बाद महाराष्ट्र में बीजेपी का सीएम होता।

उन्होंने कहा कि भले ही सत्ता के लिए कुछ लोगों ने बड़ा खेल कर दिया, लेकिन मेरे दिल से वे लोग महाराष्ट्र को नहीं निकाल सकते। यहां तो लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। मेट्रो शेड को आरे में शिफ्ट करने के फैसले को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि, मेरा गुस्सा मुंबई के लोगों पर मत निकालो। मेट्रो शेड को शिफ्ट करने का फैसला मत बदलो। मुंबई के वातावरण से मत खेलो। मैं इन लोगों से अपील करता हूं कि महाराष्ट्र को बर्बाद न करें।

उन्होंने कहा कि भले ही सत्ता के लिए कुछ लोगों ने बड़ा खेल कर दिया, लेकिन मेरे दिल से वे लोग महाराष्ट्र को नहीं निकाल सकते। यहां तो लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। मुझे सीएम की कुर्सी जाने का दुख नहीं है, लेकिन मेरी पीठ में खंजर भोंका गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+