होली पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इकलौती बेटी पर लुटाया प्यार, खूबसूरत पत्नी अमृता भी आईं नजर, देखें PHOTOS
Devendra Fadnavis Holi 2025: होली का त्याैहार देश भर में जमकर मनाया गया। नेता, अभिनेता से लेककर बड़े-बड़े सेलिब्रेटी होली की मस्ती में डूबे नजर आए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी बेटी और खूबसूरत पत्नी संग होली मनाई।
सोशल मीडिया पर देवेंद्र फडणवीस के साथ उनकी बेटी दिविजा और खूबसूरत पत्नी अमृता फडणवीस की फोटो वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में महाराष्ट्र सीएम अपनी प्यारी सी बेटी दिविजा पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

टीशर्ट और पैंट में नजर आए महाराष्ट्र सीएम फडणवीस
होली के अवसर पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का रूप काफी बदला हुआ नजर आया। आज दिनों पर पैंट शर्ट और सदरी में नजर आने वाले देवेंद्र फडणीस होली पर टी शर्ट और पैंट में नजर आए।

मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर होने के कारण देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी और बेटी को कम समय पाते हैं। वहीं होली के त्योहार के मौके पर सीएम फडणवीस ने अपना पूरा समय परिवार के साथ बिताया।। जो फोटो सामने आई है उनमें से एक में सीएम फडणवीस अपनी बेटी के गाल पर प्यार से रंग लगाते नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी फोटो में फडणवीस की इकलौती बेटी अपने पापा के सीने से चिपक कर प्यार जताती दिखी। होली के अवसर पर अपने पापा का साथ पाकर बेटी दिविजा काफी खुश नजर आ रही हैं।

एक और फोटो सामने आई है जिसमें सीएम देवेंद्र फडणवीस अपनी बेहद खूबसूरत पत्नी अमृता को गुलाल लगाकर उनको प्यार से निहारते नजर आ रहे हैं।
कौन हैं देवेंद्र फडणवीस की इकलौती बेटी दिविजा? क्या करती हैं?
देवेंद्र फडणवीस की इकलौती बेटी दिजिवा फडणवीस की उम्र महज 16 साल है और स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। अपनी छोटी उम्र के बावजूद, दिविजा ग्लोबल वार्मिंग और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रूप से जुड़ी रहती हैं। होली से पहले गणपति विजर्सन के समय दिविजा अपने पापा मंमी के साथ नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications