कौन हैं देवेंद्र फडणवीस की इकलौती बेटी दिविजा? जिसकी गणपति विजर्सन के दौरान हुई जमकर तारीफ
Devendra Fadnavis's daughter Divija: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के घर पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर विराजित किए गए गणपति बप्पा का आज अनंत चतुर्थी के अवसर धूमधाम से विसर्जन किया गया। देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी अमृता के संग गणपति बप्पा की मूर्ति को हाथ में उठाए हुए नजर आए। वहीं फडणवीस की इकलौती बेटी दिजिवा फडणवीस बप्पा की भक्ति में डूबी हुई गणपति मोरया के जयकारे लगाती नजर आईं।
देवेंद्र फडणवीस ने गणपति विसर्जन का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है। जिसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस और मॉडल अमृता फडणवीस की बेटी दिविजा सुर्खियों में हैं।

कुछ लोग जहां दिविजा की सुंदरता और सादगी की तारीफ कर रहे हैं वहीं कई लोग कह रहे अरे डिप्टी सीएम फडणीस की बेटी इतनी बड़ी हो गई! आइए जानते हैं फडणवीस की इकलौती बेटी दिविजा फडणवीस क्या करती है?

क्या करती हैं फडणवीस की बेटी दिविजा?
दिजिवा फडणवीस की उम्र महज 15 साल है और आज गणपति विजर्सन के दौरान बेहद खूबसूरत नजर आईं। दिविजा अभी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। अपनी छोटी उम्र के बावजूद, दिविजा ग्लोबल वार्मिंग और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रूप से जुड़ी रहती हैं।

दिविजा की रुचियां
दिविजा फडणवीस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। आए दिन पारंपरिक अनुष्ठानों और पूजा-पाठ में में हिस्सा लेते हुए फोटाे पोस्ट करती रहती हैं, और इन तस्वीरें अक्सर ऑनलाइन सामने आती रहती हैं।

देंवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता करती हैं मॉडलिंग
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस ने साल 2006 में अमृता रानाडे से शादी की थी और दिविजा इनकी इकलौती बेटी है। अमृता नागपुर के एक्सिस बैंक में असोसिएट उपाध्यक्ष भी हैं। दिविजा की मां अमृता फडणवीस बैंकिंग मैनेजमेंट में करियर के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती हैं। खूबसूरती के मामले में अमृता के सामने फेमश एक्ट्रेस की खूबसूरती भी फेल है।

फडणवीस परिवार संग बिताते हैं क्वालिटी टाइम
परिवार के लोग अक्सर एक साथ छुट्टियां पर जाते हैं और साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हैं। देवेंद्र फडणवीस अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों के बावजूद, अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ-साथ परिवार के साथ समय बिताने को भी प्राथमिकता देते हैं।
#WATCH | Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis along with his family takes part in Ganesh idol immersion in Mumbai pic.twitter.com/d5KQeGbQIW
— ANI (@ANI) September 17, 2024












Click it and Unblock the Notifications