Video: महाराष्ट्र के बदलापुर में केमिकल फैक्ट्री से लीक हुई गैस, लोगों को सांस लेने में दिक्कत, छाई धुंध

मुंबई, 04 जून। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे महाराष्ट्र में गुरुवार देर रात बदलापुर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना से हड़कंप मच गया। ठाणे नगर निगम द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री से गुरुवार देर रात करीब 10:22 बजे गैस लीक की सूचना मिली। इससे फैक्ट्री के आस-पास रहने वाले लोगों को सांस लेने संबंधि दिक्कतों और आंखों में जलन का सामना करना पड़ा। हालांकि स्थिति नियंत्रण में है, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Recommended Video

    Maharashtra Gag Leak: Badlapur Factory में Gas Leak से कई लोगों की तबियत बिगड़ी | वनइंडिया हिंदी
    gas leak from a factory in Maharashtra Badlapur situation is under control

    घटना मुंबई के पास बदलापुर की है जहां फैक्ट्री से गैस लीक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। सड़क पर खड़े शख्य द्वारा रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों ओर गैस की धुंध छाई हुई है। गैस काफी बड़े क्षेत्रफल तक वायुमंडल में फैल गई थी। राहत की खबर यह है कि किसी अनहोनी से पहले ही गैस रिसाव को रोक दिया गया है। ठाणे नगर निगम के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक टीम मौके पर पहुंची और रात 11:24 बजे गैस रिसाव को रोक दिया गया।

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों से मुंह मांगी कीमत नहीं वसूल पाएंगे निजी अस्पताल, सरकार ने तय की नई दरें

    फैक्ट्री से पास काफी आबादी है जिस वजह से यह घटना भयानक रूप भी ले सकती थी। पुलिस ने भी गैस रिसाव रोकने का दावा किया है, साथ ही अंबरनाथ और बदलापुर पश्चिम क्षेत्र में लोगों को कुछ देर के लिए घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। गैस लीक के बाद लोगों ने सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की, कुछ ने आंखों में जलन भी महसूस किया। बदलापुर पूर्वी शिरगांव कटराप क्षेत्र के निवासियों ने कहा कि गैस लीक होना बड़ी समस्या है, कई घंटों तक सांस लेने में दिक्कत हुई। गैस लीक होने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+