UP Heatwave: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, एक्शन में CM योगी, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश में सूर्यदेव के कड़े तेवरों के बीच भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का प्रकोप लगातार जारी है। राज्य में बढ़ते तापमान और मौसमी चुनौतियों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं। सीएम योगी ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (DMs), स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि आम जनता को इस तपती गर्मी में किसी भी तरह की किल्लत नहीं होनी चाहिए और राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आइए जानतें हैं प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए क्या गाइडलाइंस दी गई हैं...

up cm yogi adityanath

बिजली और पानी की सप्लाई पर रखें पैनी नजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे खुद मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लें।

  • अस्पतालों की मॉनिटरिंग: वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अस्पतालों, पेयजल संकट वाले क्षेत्रों और बिजली आपूर्ति प्रणालियों पर चौबीसों घंटे कड़ी नजर रखें।
  • हीटस्ट्रोक मरीजों का इलाज: सरकारी अस्पतालों में लू और हीटस्ट्रोक (Heatstroke) से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त और विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है। दवाओं से लेकर वार्डों में कूलिंग की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश हैं।
  • राहत कार्य रहें मुस्तैद: मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि राहत और बचाव कार्यों को लेकर पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता बरती जाए, ताकि आपातकालीन स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

मजदूरों और कामकाजी वर्ग की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

तपती धूप में पेट पालने के लिए निकलने वाले श्रमिकों को लेकर मुख्यमंत्री ने विशेष चिंता व्यक्त की है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यस्थलों पर मजदूरों को अत्यधिक थकान, डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) और हीटस्ट्रोक से बचाने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। उनके लिए पीने के पानी और छांव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

UP में अगले 7 दिनों के मौसम का हाल

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले सात दिनों तक मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है।

  • 28 से 30 मई 2026: इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में आंशिक गिरावट आ सकती है।
  • 31 मई से 01 जून 2026: राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने और 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है।
  • 02 जून 2026: इसके बाद संभाग में मौसम एक बार फिर पूरी तरह से शुष्क होने की संभावना है।

सीएम योगी की जनता से अपील: बरतें ये सावधानियां, लापरवाही पड़ सकती है भारी

प्रशासनिक मुस्तैदी के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की जनता से भी इस जानलेवा गर्मी और लू से बचने के लिए सतर्क रहने की भावुक अपील की है:

  • कमजोर वर्गों का रखें ख्याल: घर के बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि उन्हें हीटस्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
  • पहनावे पर दें ध्यान: धूप में निकलते समय सूती (Cotton) या खादी के ढीले-ढाले कपड़े पहनें, ताकि शरीर का तापमान संतुलित रहे।
  • आगजनी को लेकर बड़ी चेतावनी: मुख्यमंत्री ने सबसे महत्वपूर्ण बात यह कही है कि इस सूखे और गर्म मौसम में किसी भी तरह की ऐसी लापरवाही न बरतें, जिससे आग लगने (Fire Risk) का खतरा पैदा हो। गर्मी में एक छोटी सी चिंगारी भी बड़े हादसे का रूप ले सकती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+